फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   AAP Announces 40 Candidates, Renominates Sitting MLAs After Survey of Popularity and Public Support

सर्वे में आगे निकले, तब आप ने दी विधायकों को टिकट: पिछली बार दिग्गजों को मात दी, इस बार भी मिली उम्मीदवारी

Sun, 01 Nov 2026 11:26 AM IST
Sharukh Khan राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
राजिंद्र शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 01 Nov 2026 11:26 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने सर्वे के बाद अपने विधायकों को टिकट दिया है। सबसे पहले 34 फीसदी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर आम आदमी पार्टी ने दूसरी पार्टी के लिए चुनौती बढ़ा दी है। आप के सर्वे में इन 40 सीटों पर पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दी।

विज्ञापन
AAP Announces 40 Candidates, Renominates Sitting MLAs After Survey of Popularity and Public Support
40 उम्मीदवारों की सूची जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने 40 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी ने मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट देने से पहले सर्वे के जरिये उनकी जनता के बीच पकड़ और लोकप्रियता को परखा। सर्वे में जो विधायक आगे निकले पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताया है। 
विज्ञापन


पिछली बार इनमें से कुछ विधायकों ने बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं को हराकर जीत हासिल की थी। खास बात यह है कि आप ने चुनाव से पहले ही 34 फीसदी सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दूसरी पार्टियों के सामने भी प्रत्याशी तय करने की चुनौती खड़ी कर दी है। अब बाकी दलों की नजरें भी अपने उम्मीदवारों के जल्दी चयन पर रहेंगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आप के सर्वे में इन 40 सीटों पर पार्टी को बढ़त मिलती दिखाई दी। यह भी एक बड़ा कारण है कि सबसे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया गया। साथ ही कुछ सीटों पर अभी भी सर्वे जारी है जिसे पूरा होने के बाद ही पार्टी बाकी सीटों पर उम्मीदवार का एलान करना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पार्टी के अंदर यह भी चर्चा है कि पहली सूची में सभी मौजूदा विधायकों को टिकट थमा दी गई है लेकिन अगली सूची में कई विधायकों की टिकट कट सकती है। यही कारण है कि 77 सीटों पर सभी दावेदार बेसब्री से नाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं।

पिछली बार दिग्गजों को मात दी, इस बार भी मिली उम्मीदवारी
आप ने इस बार कई ऐसे विधायकों को भी टिकट दी है, जिन्होंने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दिग्गज नेताओं को मात दी थी। आप ने भदौड़ सीट से इस बार भी लाभ सिंह उगोके को टिकट दी है जिन्होंने इसी सीट से कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी को 37,558 मतों से मात दी थी।

इसी तरह जलालाबाद सीट पर जगदीप कंबोज गोल्डी ने शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को 30,930 मतों से हराया था और इस बार भी आप ने उन पर भरोसा जताया है।
 

कोहाली ने कैप्टन को हराया, इस बार भी पटियाला से उम्मीदवार
इसी तरह वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में पटियाला सीट पर आप प्रत्याशी अजीतपाल सिंह कोहली ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को 19,873 मतों से हराया था। इस बार भी आप ने उन पर विश्वास जताया है जिसके चलते इस सीट पर भी मुकाबला रोचक होने वाला है। 

 

इसी तरह अजनाला से आप ने कुलदीप सिंह धालीवाल को टिकट दी हैं जिन्होंने शिअद प्रत्याशी अमरपाल सिंह अजनाला को 7,843 मतों से मात दी थी। अमरपाल इसी सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं।

 

2022 में 92 सीटें जीतकर बनाई थी सरकार
2022 के विधानसभा चुनाव में आप ने पंजाब की 117 में से 92 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी। इसके बाद भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री बने थे। अब 2027 के चुनाव में पार्टी के सामने अपनी सरकार के कामकाज के आधार पर दोबारा जनता का विश्वास हासिल करने की चुनौती होगी।

यही कारण है कि पार्टी ने अपने साढ़े चार साल के कार्यों को अभी से लोगों के बीच ले जाना शुरू कर दिया है। सीएम मान ने खुद मोर्चा संभाला हुआ है और साथ ही डोर-टू-डोर प्रचार में भी विधायक, नेता व कार्यकर्ता लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed