{"_id":"6b09bb65dcb41451d50bb7e7","slug":"video-preparedness-for-handling-emergency-situations-tested-through-a-blackout-exercise-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"ब्लैकआउट कर परखी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 27 Nov 2026 10:48 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
निवाड़ी। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के तहत शुक्रवार को जिला पुलिस लाइन में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें संभावित हवाई हमले जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा उपायों और राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। विभिन्न विभागों की टीमों ने आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई की तैयारियों का प्रदर्शन किया।
मॉक ड्रिल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा, जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं एसडीआरएफ बीपी नामदेव, रक्षित निरीक्षक समेत जिला प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अभ्यास के दौरान ब्लैकआउट की स्थिति में प्रकाश व्यवस्था बंद रखने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों के संचालन का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया।
इस दौरान होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के जवानों के साथ पुलिस, नगर पालिका, अग्निशमन दल, एंबुलेंस सेवा और विद्युत विभाग की टीमों ने भाग लिया। सभी विभागों ने अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देने का अभ्यास किया। इस दौरान विभिन्न एजेंसियों के बीच सूचना के त्वरित आदान-प्रदान और समन्वय की तैयारियों को भी परखा गया।
मॉक ड्रिल में स्थानीय नागरिकों ने भी सहभागिता की। उन्हें आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखने, सुरक्षा उपायों का पालन करने और प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के प्रति जागरूक किया गया।
समन्वय और त्वरित कार्रवाई पर रहा जोर
मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को परखना और आमजन को नागरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के अभ्यास आपात स्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने में सहायक होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।