{"_id":"6a4b4b8633ffdc3df601c434","slug":"video-hamirpur-zila-parishad-chairman-vice-chairman-election-bjp-meeting-2026-2026-07-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा समर्थित सदस्यों का मंथन तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव से पहले भाजपा समर्थित सदस्यों का मंथन तेज
Ankesh Dogra
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:00 PM IST
Link Copied
जिला परिषद हमीरपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मतदान प्रक्रिया शुरू होने से पहले भाजपा समर्थित निर्वाचित सदस्य हमीर होटल में रणनीति बनाने में जुटे रहे।
प्रशासन की ओर से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बैठक निर्धारित की गई थी। हालांकि निर्धारित समय के दौरान भी भाजपा समर्थित सदस्यों की बैठक जारी रही। करीब 11:45 बजे तक होटल में बंद कमरे में नेताओं और निर्वाचित सदस्यों के बीच मंथन चलता रहा।
जानकारी के अनुसार जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी और विधायक रणधीर शर्मा भी बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने निर्वाचित सदस्यों के साथ अलग-अलग चरणों में चर्चा की। सूत्रों के अनुसार अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन संभावित नामों पर विचार किया गया और सर्वसम्मति बनाने का प्रयास किया गया।
राजनीतिक हलकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि अंतिम समय में पार्टी किस उम्मीदवार के नाम पर सहमति बनाती है और चुनाव में किसे मैदान में उतारा जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।