फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Lured by the promise of an 8,000-rupee bonus; opening the link risks the theft of your banking information

साइबर ठगी: आठ हजार रुपये बोनस का झांसा, लिंक खोलते ही बैंकिंग जानकारी चोरी होने का खतरा

Tue, 03 Nov 2026 11:25 AM IST
गायत्री जोशी साक्षी सक्सेना
साक्षी सक्सेना Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:25 AM IST
सार

दिवाली पर आठ हजार रुपये बोनस देने का फर्जी संदेश सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल हो रहा है। साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने लोगों को अनजान लिंक से सावधान रहने का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Lured by the promise of an 8,000-rupee bonus; opening the link risks the theft of your banking information
cyber crime cyber fraud - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिवाली पर आठ हजार रुपये बोनस मिलने का संदेश आए तो सावधान हो जाएं। यह साइबर ठगों का नया जाल है। सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर प्रधानमंत्री के नाम से फर्जी संदेश प्रसारित किया जा रहा है। साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

संदेश में दावा किया जा रहा है कि सरकार दिवाली पर प्रत्येक नागरिक को आठ हजार रुपये दे रही है। केंद्र सरकार ने ऐसी किसी योजना की घोषणा नहीं की है। संदेश के साथ दिए गए लिंक पर क्लिक करने से लोग फर्जी वेबसाइट तक पहुंच सकते हैं। यहां नाम, मोबाइल नंबर और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारियां मांगी जाती हैं। ठग इनका इस्तेमाल बैंक खाते से रकम निकालने या अन्य आर्थिक धोखाधड़ी के लिए कर सकते हैं।

विज्ञापन


सरकारी संस्थाओं की साख पर भी चोट

सरकारी योजनाओं के नाम पर फैलाई जाने वाली झूठी सूचनाएं लोगों को भ्रमित करने के साथ सरकारी संस्थाओं की विश्वसनीयता को भी प्रभावित करती हैं। बिना किसी आधिकारिक घोषणा के योजना का प्रचार होने से लोगों में अनावश्यक उम्मीदें पैदा होती हैं। बाद में सच्चाई सामने आने पर भ्रम और अविश्वास की स्थिति बनती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन खरीदारी में भी बरतें सावधानी

दिवाली पर कपड़ों, इलेक्ट्रॉनिक सामान, सजावटी वस्तुओं और उपहारों की ऑनलाइन खरीदारी बढ़ जाती है। साइबर ठग आकर्षक छूट और सीमित समय के ऑफर का लालच देकर लोगों को फर्जी वेबसाइट पर पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अनजान ऑनलाइन विक्रेताओं से खरीदारी करने से पहले उनकी विश्वसनीयता जांच लें। किसी भी अनजान लिंक से भुगतान करने से बचें।


दिवाली पर गिफ्ट के नाम पर भी हो सकता है खेल

त्योहारी सीजन में ऑनलाइन उपहार भेजने और मंगाने का चलन भी बढ़ जाता है। साइबर ठग इसका फायदा उठाकर उपहार मिलने या डिलीवरी अटकने के नाम पर फर्जी संदेश भेज सकते हैं। कई बार कूरियर कंपनी का प्रतिनिधि बनकर भी संपर्क किया जाता है। ऐसे संदेशों में दिए गए लिंक पर क्लिक करने या अनजान व्यक्ति से बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

दिवाली के दौरान साइबर अपराधी लोगों को आकर्षक लालच देकर निशाना बनाने की कोशिश में रहते हैं। आठ हजार रुपये का बोनस संदेश फर्जी है। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत करें। -नीलेश आनंद भरणे, आईजी एसटीएफ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed