फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Congress members paid tribute on the death anniversary of former PM Indira Gandhi.

Udham Singh Nagar News: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन

Sun, 01 Nov 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Congress members paid tribute on the death anniversary of former PM Indira Gandhi.
रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर गांधी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने इंदिरा गांधी को लौह महिला बताते हुए उनके योगदान को याद किया। कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका त्याग और बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। वहां महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजय ठुकराल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह, मोहन खेड़ा, ललित बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, दिनेश पंत, महानगर उपाध्यक्ष सुनील चुघ, राजवीर सिंह विरक, ज्योति टम्टा, रणजीत सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि, सरदार पटेल जयंती पर अर्पित किए श्रद्धासुमन
काशीपुर। महानगर कांग्रेस जिला कमेटी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे एकत्र हुए और दोनों महान नेताओं के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। एआईसीसी सदस्य और प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा ने कहा कि इंदिरा और पटेल कल भी और आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। दोनों महान नेताओं का समर्पण देश को मजबूती प्रदान करता रहेगा। वहां वरिष्ठ नेता सुशील गुड़िया, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, हरीश कुमार सिंह, टीका सिंह सैनी, अकरम बेग, अब्दुल समद, इकबाल अदीब, विनोद मेहरोत्रा, सुरेंद्र बाटला, जितेंद्र सरस्वती, मंसूर मंसूरी, कुलदीप सिंह ऐरी, अनिल सिंह, राशिद फारूकी, महेंद्र बेदी, शाह आलम, परम सिद्धू, सरीम सैफी, सादन इकबाल, डॉ. आरिफ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed