फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Mother and daughter die in accident while on their way to attend a PTM

Udham Singh Nagar News: पीटीएम में शामिल होने जा रही मां-बेटी की हादसे में मौत

Sun, 01 Nov 2026 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 01 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter die in accident while on their way to attend a PTM
सितारगंज। किच्छा हाईवे पर स्थित आरके ढाबा के पास शनिवार को एक हादसे में दो बेटियों के साथ अभिभावक शिक्षक बैठक (पीटीएम) में शामिल होने जा रही महिला को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सात वर्षीय बेटी और मां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी 10 वर्षीय दूसरी बेटी बाल-बाल बच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को दड़हाफार्म, उत्तरांचल कॉलोनी निवासी मीनू देवी (34) अपनी दो बेटियों अनिष्का (सात) और राधिका (10) के साथ अभिभावक शिक्षक बैठक में शामिल होने के लिए पंडरी स्थित विद्यालय जा रहीं थीं। वह किच्छा हाईवे पर आरके ढाबे के पास सड़क किनारे खड़े होकर ई-रिक्शा का इंतजार कर रहीं थीं। तभी किच्छा की ओर से आई एक कार ने मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राधिका छिटककर दूर जा गिरी जिससे वह बाल-बाल बच गई। घटनास्थल के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने अनिष्का और मीनू देवी को मृत घोषित कर दिया। सीओ डीआर वर्मा ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed