{"_id":"6aede043cbe245a6bb05ec7e","slug":"congress-workers-protested-amit-shahs-visit-and-police-detained-and-released-him-rishikesh-news-c-38-1-rks1002-148605-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: अमित शाह के दौरे का कांग्रेसियों ने किया विरोध, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: अमित शाह के दौरे का कांग्रेसियों ने किया विरोध, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
विज्ञापन
अमित शाह के दौरे का कांग्रेसियों ने किया विरोध, पुलिस ने हिरासत में लेकर छोड़ा
जौलीग्रांट। अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग और कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का विरोध किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता काले बैनर और गुब्बारे लेकर जौलीग्रांट मुख्य मार्ग से एयरपोर्ट की ओर बढ़े। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की, जिस पर पुलिस उन्हें बस में बैठाकर लालतप्पड़ पुलिस चौकी ले गई। कांग्रेसियों ने चौकी के बाहर भी प्रदर्शन किया। हालांकि, कुछ देर बाद पुलिस ने सभी को छोड़ दिया।
मोहित उनियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी को आज भी न्याय का इंतजार है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याकांड में शामिल कथित वीआईपी को सरकार बचाने का प्रयास कर रही है। साथ ही, दिल्ली के राजघाट पर न्याय की मांग कर रहे अंकिता के माता-पिता के साथ पुलिस बदसलूकी कर रही है।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष करतार नेगी और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि धनतेरस पर गृह मंत्री के दौरे के चलते मुख्य मार्ग बंद होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा और आम लोगों को परेशानी हुई। प्रदर्शन करने वालों में राहुल सैनी, स्वतंत्र बिष्ट, उमेद बोरा, जितेंद्र कुमार, सुनील बर्मन, रेखा कांडपाल सती, गौरव मल्होत्रा, अमित सैनी, सावन राठौर, विमल गोला, शार्दूल नेगी, भारत भूषण कौशल, बालेंद्र सजवाण, जावेद, संजीव भट्ट, चंद्र प्रकाश काला, आशीष राणा, नंदन नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
आसमान में छोड़े काले गुब्बारे
जौलीग्रांट। विरोध के लिए कांग्रेसी अपने साथ काले रंग के बैनर और गुब्बारे लेकर आए थे। कांग्रेसियों को पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। हालांकि विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े।