पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Second phase training given to polling personnel

मतदान कर्मियों को दिया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण

Sat, 29 Jan 2022 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 06:45 PM IST
विज्ञापन
Second phase training given to polling personnel
विधानसभा चुनावों को लेकर शनिवार को मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि सभी मतदान कर्मी निष्पक्षतापूर्वक मतदान संपन्न कराएं। निर्वाचन में किसी भी प्रकार की त्रुटि क्षम्य नहीं होती है। इसलिए प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को गंभीरता से लें और शंका होने पर उसका समाधान जरूर कराएं।
विज्ञापन

जीआईसी गोपेश्वर के सभागार में शनिवार को 108 पीठासीन, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय को मतदान एवं ईवीएम, वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की नींव रखने में पीठासीन और मतदान अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। कहा कि ईवीएम और वीपीपैट मशीन को लाने और ले जाने में सावधानी बरतें। इसके अलावा प्रशिक्षण में कार्मिकों को जीपीएस ट्रेकिंग के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान नोडल अधिकारी प्रशिक्षण मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, सहायक नोडल आनंद सिंह, अभिनव नौटियाल, नोडल अधिकारी ईवीएम, मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण मनोज तिवारी और खिम सिंह कंडारी आदि ने निर्वाचन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed