फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Message of cleanliness resonates in Hawalbagh; students hold an awareness rally

Almora News: हवालबाग में गूंजा स्वच्छता का संदेश, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 02 Nov 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Message of cleanliness resonates in Hawalbagh; students hold an awareness rally
अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) की ओर से ग्राम सभा हवालबाग में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को अपने घरों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया। छात्रों ने नारों और संवाद के जरिए कूड़े-कचरे के उचित निस्तारण तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

रैली के साथ ही विद्यार्थियों ने हवालबाग गांव में सघन सफाई अभियान भी चलाया। छात्र-छात्राओं ने सार्वजनिक स्थानों की सफाई करते हुए ग्रामीणों के सामने श्रमदान का उदाहरण पेश किया और स्वच्छ वातावरण के महत्व को रेखांकित किया। संचालन संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीएम पांडेय, डॉ. आरके खुल्बे और डॉ. प्रकाश घासल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed