{"_id":"6454d533e0d3825082045104","slug":"video-of-varanasi-s-school-bus-goes-viral-children-going-to-school-in-khatara-buses-no-mirrors-no-steering-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: टूटे हुए फ्रंट मिरर, ना ही स्टीयरिंग ठीक, वाराणसी में खटारा स्कूल बस का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: टूटे हुए फ्रंट मिरर, ना ही स्टीयरिंग ठीक, वाराणसी में खटारा स्कूल बस का वीडियो वायरल
Fri, 05 May 2023 09:09 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 05 May 2023 09:09 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर त्रिपदा पब्लिक स्कूल पिंडरा की खटारा बस में बच्चों को स्कूल ले जाने का विडियो वायरल हुआ है।
विज्ञापन
वाराणसी के स्कूल बस का वीडियो वायरल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टूटे हुए फ्रंट मिरर और खराब स्टीयरिंग वाली बस से बच्चे को लाने ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को परिवहन विभाग ने स्कूल की खटारा बस को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद फूलपुर थाने में बस को खड़ा किया गया है। दरअसल, त्रिपदा पब्लिक स्कूल पिंडरा की खटारा बस में बच्चों को स्कूल ले जाने का वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ।
विज्ञापन
स्कूल बस का सामने वाला शीशा भी टूटा है। इसकी स्टीयरिंग खराब होने के साथ ही बस की नंबर प्लेट भी पढ़ने में नहीं आ रही है। अंदर की सीट भी जगह-जगह फटी है। बस में चढ़ने वाली जगह भी टूटी है। बस सीज होने के बाद जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने ट्वीट करके जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर के माध्यम से इसकी शिकायत परिवहन मंत्री, आरटीओ समेत अन्य अधिकारियों से की गई है। परिवहन अधिकारी केकी मिश्रा ने बस को सीज कर फूलपुर पुलिस को सौंप दी। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया पटेल ने बताया कि विद्यालय की सभी गाड़ियां चुनाव ड्यूटी में लगी हैं। इस वजह से जो बस बनने के लिए विद्यालय में रखी गई थी, चालक उसी को लेकर बच्चों को लेने चला गया।