पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Horrific road accident in Varanasi: painful death of two people, road and car red with blood

वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दो लोगों की दर्दनाक मौत, खून से लाल हुई सड़क और गाड़ी, देखने वालों के उड़े होश!

Fri, 05 May 2023 02:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 05 May 2023 02:13 PM IST
सार

सत्यम यादव (26) उर्फ बाबू पुत्र अजय यादव निवासी हबीबपुरा, चेतगंज और आदिल अहमद (27) उर्फ लालू पुत्र नियाज हाजी निवासी नवापुरा दारानगर की हादसे में मौत हुई है।

विज्ञापन
Horrific road accident in Varanasi: painful death of two people, road and car red with blood
वाराणसी में भीषण सड़क हादसा: दो लोगों की दर्दनाक मौत, खून से लाल हुई सड़क और गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में शिवपुर थाना अन्तर्गत सुद्धिपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार भोर 3:30 बजे तेज रफ्तार स्कार्पियो कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा कर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना पाकर शिवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो कार के अंदर से दोनों मृतकों के शव को निकालने के साथ ही चारों घायलों को इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। मृत युवकों में नगर निगम का संविदा कर्मी सत्यम यादव (26) उर्फ बाबू पुत्र अजय यादव निवासी हबीबपुरा (चेतगंज) और आदिल अहमद (27) उर्फ लालू पुत्र स्व. नियाज हाजी निवासी बहेलिया टोला (कतुआपुरा) शामिल हैं। वहीं दोपहर तक हादसे में घायल युवकों का नाम पता स्पष्ट नहीं हो पाया था। स्कार्पियो सवार सत्यम और आदिल अपने चार दोस्तों के साथ दारानगर के नवापुरा निवासी गणेश यादव के पुत्र मोहन यादव के शादी में पाण्डेयपुर स्थित तुलसीपुर गए थें। रात तीन बजे सभी स्कार्पियो कार से शुद्धिपुर हाईवे की ओर निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

Horrific road accident in Varanasi: painful death of two people, road and car red with blood
आदिल के घर की फोटो - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान तेज रफ्तार स्कार्पियो कार का पिछला टायर फट गया और कार सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो कार के परखच्चे उड़ गए। मॉर्निंग वॉक करने वालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पुलिस पहुंची और कार के अंदर से सभी को बाहर निकाला गया। तबतक सत्यम और आदिल की मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल चार अन्य युवक भी कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं थें। पुलिस ने घायलों को तत्काल ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भिजवाया। मृतकों के पास से मिले आईडी के जरिए शिवपुर पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। दोनों की डेड बॉडी को पाण्डेपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखावा गया। सत्यम और आदिल की मौत की सूचना मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। दोनों के परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंचे।

Horrific road accident in Varanasi: painful death of two people, road and car red with blood
आदिल अहमद उर्फ लालू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मां-बाप का इकलौता लड़का था सत्यम, नगर निगम में करता था संविदा पर नौकरी 

चेतगंज के हबीबपुरा अजय यादव का एकलौता पुत्र सत्यम नगर निगम में करीब साल भर से संविदा पर नौकरी कर रहा था पिता अजय यादव की इलाके में ही डेयरी की दुकान है। इकलौते बेटे सत्यम की सड़क हादसे में मौत की खबर जब अजय यादव को मिली तो पूरे घर में मातम की लहर दौड़ गई परिजन रोते बिलखते पाण्डेपुर से जिला अस्पताल पहुंचे और सत्यम की लाश को देखते ही फूट-फूट कर रोने लगे। उधर बहेलिया टोला निवासी आदिल के घर में भी कोहराम मचा हुआ है। आदिल के परिजनों ने बताया कि उसने कुछ साल पहले दारानगर के नवापुरा इलाके में रहने वाले एक किन्नर से शादी कर ली थी। जिसके बाद से आदिल घर नहीं आता जाता था और नवापुरा में ही रहता था। आदिल आठ भाई बहनों में सातवें नंबर पर था।


चाय पी कर आने की बात कह कर निकले थे

मोहन यादव की शादी में शामिल सत्यम, आदिल और उसने दोस्त रात तीन बजे शादी समारोह से चाय पीकर वापस आने की बात कहकर निकले थें। इधर शादी की रस्में चल रही थी तो उधर सत्यम और आदिल की मौत हो चुकी थी। सुबह 6:00 बजे जब विदाई के समय मोहन यादव और उसके परिजनों को सड़क हादसे में सत्यम व आदिल के मौत की खबर मिली तो शादी की खुशियां मातम में बदल गई। शादी में शामिल दर्जनों लोग पाण्डेपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय पहुंचे। सत्यम और आदिल मोहन यादव के करीबी दोस्त थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed