पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aeroplane time table change due to winter

कोहरे के चलते बदला विमानों का शेड्यूल, अब सिर्फ इस टाइम में ही उड़ान भरेंगे विमान

Sun, 17 Dec 2017 01:52 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sun, 17 Dec 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
Aeroplane time table change due to winter
aeroplane
यदि आप हवाई यात्रा का मन बना रहें हो तो उड़ानों की टाइम टेबल देखकर ही यात्रा पर निकलें। घने कोहरे को देखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने उड़ानों का समय परिवर्तित कर दिया है।
विज्ञापन


नए समय सारिणी के अनुसार विमानों का संचालन अब दिन में 10 बजे से शाम छह बजे तक ही होगा। वर्तमान समय में वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट से चार दर्जन से अधिक उड़ानों का संचालन होता है।
विज्ञापन


बाबतपुर हवाई अड्डे से सुबह 10 बजे के पहले चार विमान और छह बजे के बाद चार विमान उड़ान भरते हैं। अब शेड्यूल में बदलाव के बाद इन्हें भी सुबह 10 से शाम छह के बीच ही उड़ान भरनी होगी। इससे यात्रियों का दबाव भी बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 8000 से 9000 तक विमान यात्रियों का आवागमन होता है। सुरक्षा एजेंसियां एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के इसकी पूरी तैयारी कर ली है कि किस तरह यात्रियों को हैंडल किया जाय तथा उनको संतुष्ट किया जाए। 

ठंड के मौसम में विजिबिलिटी हो जाती है कम

Aeroplane time table change due to winter
बाबतपुर एयरपोर्ट
कई बार कोहरे की वजह से फ्लाइट अपने समय से नहीं पहुंच पाती और यात्रियों की नाराजगी एयरपोर्ट प्रशासन को झेलनी पड़ती है। कोहरे के चलते उड़ानें आए दिन विलंबित हो जाती हैं।

विमान अभी तक 800 मीटर विजिबिलिटी पर लैंड कर रहे थे। मगर ठंड के मौसम में कोहरे की वजह से विजिबिलिटी 100 मीटर या उससे भी कम हो जाती है। इसकी वजह से विमान की लैंडिंग में दिक्कतें आती हैं। इसी के मद्देनजर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शेड्यूल में बदलाव किया है।

सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट सुब्रत झा का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ने नए शेड्यूल के मुताबिक विमानों के उड़ान की तैयारी कर ली है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed