{"_id":"6b09cdc1b5f026d57f0e3fab","slug":"siddharthnagar-news-medical-stores-will-be-required-to-display-a-qr-code-via-a-website-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-168865-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मेडिकल स्टोरों को वेबसाइट बनाकर प्रदर्शित करना होगा क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मेडिकल स्टोरों को वेबसाइट बनाकर प्रदर्शित करना होगा क्यूआर कोड
Sat, 28 Nov 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 28 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
- एक नवंबर से लागू हुई नई व्यवस्था, दवाओं का स्टॉक हर सप्ताह करना होगा अपडेट
- अस्पतालों की फार्मेसियों को खरीद और बिक्री मूल्य भी करना होगा सार्वजनिक, चार दिसंबर तक विशेष जांच अभियान
सिद्धार्थनगर। जिले के मेडिकल स्टोरों पर अब दवाओं की बिक्री और भंडारण के साथ ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी की भी जांच होगी। एक नवंबर 2026 से प्रदेश में लागू नई व्यवस्था के तहत सभी रिटेल फार्मेसियों को सार्वजनिक वेबसाइट बनाकर उसका यूआरएल और क्यूआर कोड प्रदर्शित करना होगा। वेबसाइट पर दुकान के लाइसेंस, नियुक्त फार्मासिस्ट और दवाओं के स्टॉक की जानकारी देनी होगी, जिसे प्रत्येक सप्ताह अपडेट करना अनिवार्य है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के आयुक्त डॉ. रोशन जैकब ने एक अक्तूबर को इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। इसके अनुपालन की स्थिति जानने के लिए 23 नवंबर से चार दिसंबर तक प्रदेशभर में अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान औषधि निरीक्षक निर्धारित मानकों की जांच करेंगे।
नई व्यवस्था के तहत मेडिकल स्टोर संचालकों को वेबसाइट पर दुकान का नाम, पता, ड्रग लाइसेंस नंबर और लाइसेंसधारक का नाम प्रदर्शित करना होगा। इसके अलावा नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, पंजीकरण संख्या और फोटो भी उपलब्ध करानी होगी। दवाओं के स्टॉक का विवरण प्रत्येक सप्ताह अपडेट करना अनिवार्य है। ग्राहक क्यूआर कोड स्कैन कर संबंधित मेडिकल स्टोर की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी देख सकेंगे। इससे दवाओं की उपलब्धता जानने में आसानी होगी।
विज्ञापन
अस्पताल परिसरों में संचालित फार्मेसियों को दवाओं के निर्माता, ब्रांड, जेनेरिक नाम, खरीद मूल्य (पीटीआर) और मरीजों को बिक्री मूल्य (पीटीसी) का विवरण भी सार्वजनिक करना होगा। इसके साथ ही दवाओं की मूल्य सूची ऐसी जगह प्रदर्शित करनी होगी, जहां ग्राहक आसानी से देख सकें।
औषधि निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार, जिले में 514 थोक और 926 फुटकर दवा दुकानें पंजीकृत थीं। इनमें 32 थोक और नौ फुटकर दुकानों समेत कुल 41 के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। जिले में दवा निर्माण की कोई फैक्टरी नहीं है। ऐसे में थोक और फुटकर विक्रेताओं के लिए लाइसेंस, भंडारण और खरीद-बिक्री से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी है।
जांच में इन बिंदुओं पर रहेगा जोर
मेडिकल स्टोर की सार्वजनिक वेबसाइट बनी है या नहीं।
वेबसाइट पर ड्रग लाइसेंस नंबर, लाइसेंसधारक का नाम और दुकान का पता दर्ज है या नहीं।
नियुक्त फार्मासिस्ट का नाम, फोटो और पंजीकरण संख्या उपलब्ध है या नहीं।
दवाओं का स्टॉक प्रत्येक सप्ताह अपडेट हो रहा है या नहीं।
दुकान के काउंटर पर वेबसाइट का यूआरएल और क्यूआर कोड उपलब्ध है या नहीं।
अस्पताल की फार्मेसियों में दवाओं के खरीद और बिक्री मूल्य सार्वजनिक किए गए हैं या नहीं।