Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Jagdambika Pal Targets SP Says People Were Arrested for Chanting Ram Ram

जगदंबिका पाल का सपा पर हमला: बोले- 'राम-राम कहने पर भी होती थी गिरफ्तारी', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर कसा तंज

Sun, 08 Nov 2026 09:25 PM IST
अनुराग रंजन एएनआई, सिद्धार्थनगर
एएनआई, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 08 Nov 2026 09:25 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाने की खबरों पर जगदंबिका पाल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह दौरा धार्मिक आस्था से ज्यादा चुनावी राजनीति और तुष्टीकरण से प्रेरित नजर आता है।

विज्ञापन
Jagdambika Pal Targets SP Says People Were Arrested for Chanting Ram Ram
जगदम्बिका पाल - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने राम मंदिर और अयोध्या के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में अयोध्या में राम मंदिर की मांग करने वाले रामभक्तों को कर्फ्यू, लाठीचार्ज और पुलिस की गोलीबारी का सामना करना पड़ा था। उस दौर में रामभक्तों को अपनी धार्मिक आस्था व्यक्त करने में भी परेशानी होती थी।
विज्ञापन


सपा सरकार में रामभक्तों पर हुआ था लाठीचार्ज
जगदंबिका पाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रामभक्तों पर हुए लाठीचार्ज और गोलीबारी का जो जिक्र किया है, वह उस समय की वास्तविकता है। मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग करने वाले श्रद्धालुओं पर कार्रवाई की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रामभक्तों पर लाठियां बरसाई गईं और निहत्थे लोगों पर गोलियां चलाई गईं। उस समय अयोध्या में कर्फ्यू का माहौल रहता था।
विज्ञापन


राम मंदिर के मुद्दे पर कांग्रेस को भी घेरा
भाजपा सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर मामले की सुनवाई का जिक्र करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक समय अदालत में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए गए थे। राम मंदिर के लिए करीब 500 वर्षों तक संघर्ष चला। अब अयोध्या में राम मंदिर बनकर तैयार है और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। देश ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश के अयोध्या दौरे को बताया चुनावी राजनीति
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 12 दिसंबर को अयोध्या जाने की खबरों पर जगदंबिका पाल ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह दौरा धार्मिक आस्था से ज्यादा चुनावी राजनीति और तुष्टीकरण से प्रेरित नजर आता है। पाल के मुताबिक, देश और दुनिया में राम मंदिर को लेकर बने माहौल के बीच अखिलेश यादव का अयोध्या जाना राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed