{"_id":"6572dd8a3528c04e5d0d51a1","slug":"roadways-bus-driver-dies-of-heart-attack-in-shahjahanpur-2023-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: हार्ट अटैक से रोडवेज बस चालक की मौत, ढाबे पर खाना खाया, हाथ धोते समय गिरा और थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: हार्ट अटैक से रोडवेज बस चालक की मौत, ढाबे पर खाना खाया, हाथ धोते समय गिरा और थम गईं सांसें
Fri, 08 Dec 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Dec 2023 02:49 PM IST
सार
शाहजहांपुर के खुटार में हार्ट अटैक से रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात उस वक्त हुई, जब बस ढाबे पर रुकी थी। चालक खाना खाने के बाद हाथ धोते समय गिर गया, कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
इसी बस के चालक की हुई मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में बृहस्पतिवार रात एक ढाबे पर खाना खाने के बाद हाथ धोते समय रोडवेज बस का चालक गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। चालक जनपद श्रावस्ती का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस से ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का मानना है कि चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
बस के परिचालक हरेंद्र यादव ने बताया कि छह दिसंबर को बस चालक सहजराम यादव रूपैडिहा डिपो की बस लेकर देहरादून गए थे। सात दिसंबर को बस सवारियों को लेकर देहरादून से रूपैडिहा के लिए रवाना हुई थी। सहजराम यादव देहरादून से मुरादाबाद तक बस लेकर आए। इसके बाद बस को दूसरे चालक राजेश तिवारी चला रहे थे।
विज्ञापन
राजेश तिवारी ने रात करीब बारह बजे खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौहगांपुर जंगल के पास एक ढाबे पर बस को रोक लिया। चालक, परिचालक और यात्री ढाबे पर खाना खाने लगे। खाना खाने से पूर्व चालक सहजराम यादव हाथ धोने के लिए हैंडपंप पर गए थे। इस बीच उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने साथी चालक को आवाज देकर दर्द के बारे में बताया और मौके पर ही गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
परिचालक हरेंद्र यादव ने मामले की सूचना सहजराम यादव के परिजनों को दी। परिजन शुक्रवार सुबह खुटार पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहजराम यादव की मौत से पत्नी सीमा देवी, पुत्र रवि, किशन और पुत्री खुशबू के साथ ही अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से माैत होना प्रतीत रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस में सवार 26 यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।