Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश... सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये
बरेली में एक युवक ने राह चलते पांच सेकेंड में अपना वेश बदल लिया। दरअसल, वह बुर्का पहने हुए था। गली में पहुंचते ही उसने बुर्का उतारा और लड़के के वेश में आ गया। उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुराने शहर में कुतुब शाह जियारत के पास गली में एक युवक ने ऐसी हरकत की, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। दरअसल, युवक बुर्का पहने हुए था। गली में पहुंचते ही उसने बुर्का उतारा और थैले में रखकर वहां से चला गया। बृहस्पतिवार को उसका वीडियो वायरल हुआ तो इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।
यह वाक्या पुराना शहर स्थित कुतुब शाह की ज़ियारत के पास का है, जहां एक युवक महिला के लिबास में बुर्का पहन कर घूम रहा था। गली में पहुंचते ही उसने तेजी से बुर्का उतार दिया। उसकी यह हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। लोगों ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो हैरान रह गए। इलाके में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाह फैल गई।
बच्चा चोर होने की चर्चा
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध हैं। वह हमारे इलाके का नहीं है। बच्चा चोर होने की आशंका पर लोगों ने मोहल्लेवासियों से अपील की है कि अपने बच्चों को ख्याल रखें। स्कूल, कोचिंग कहीं भी बाहर अकेले न भेजें। उधर, इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने मोहल्ले के लोगों से पूछताछ की। थाना बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि जिस व्यक्ति ने यह वीडियो वायरल किया है, उसी के घर के सामने का वीडियो का है। महिलाओं ने बताया कि यह युवक गली में भीख मांग रहा था। युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। युवक कौन है, इसका पता अभी नहीं चल सका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.