पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Roadways bus driver dies of heart attack in Shahjahanpur

UP News: हार्ट अटैक से रोडवेज बस चालक की मौत, ढाबे पर खाना खाया, हाथ धोते समय गिरा और थम गईं सांसें

Fri, 08 Dec 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Dec 2023 02:49 PM IST
सार

शाहजहांपुर के खुटार में हार्ट अटैक से रोडवेज बस चालक की मौत हो गई। घटना बृहस्पतिवार रात उस वक्त हुई, जब बस ढाबे पर रुकी थी। चालक खाना खाने के बाद हाथ धोते समय गिर गया, कुछ ही देर में उसकी सांसें थम गईं। 

विज्ञापन
Roadways bus driver dies of heart attack in Shahjahanpur
इसी बस के चालक की हुई मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार में बृहस्पतिवार रात एक ढाबे पर खाना खाने के बाद हाथ धोते समय रोडवेज बस का चालक गिर पड़ा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। चालक जनपद श्रावस्ती का रहने वाला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज बस से ही शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस का मानना है कि चालक की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन


बस के परिचालक हरेंद्र यादव ने बताया कि छह दिसंबर को बस चालक सहजराम यादव रूपैडिहा डिपो की बस लेकर देहरादून गए थे। सात दिसंबर को बस सवारियों को लेकर देहरादून से रूपैडिहा के लिए रवाना हुई थी। सहजराम यादव देहरादून से मुरादाबाद तक बस लेकर आए। इसके बाद बस को दूसरे चालक राजेश तिवारी चला रहे थे।
विज्ञापन

 

Video: सरेराह उतारा बुर्का और बदल लिया वेश... सीसीटीवी फुटेज देख लोग हैरान; जहन में एक ही सवाल- कौन है ये

विज्ञापन
विज्ञापन

 

राजेश तिवारी ने रात करीब बारह बजे खुटार पूरनपुर मार्ग पर लौहगांपुर जंगल के पास एक ढाबे पर बस को रोक लिया। चालक, परिचालक और यात्री ढाबे पर खाना खाने लगे। खाना खाने से पूर्व चालक सहजराम यादव हाथ धोने के लिए हैंडपंप पर गए थे। इस बीच उनके सीने में तेज दर्द होने लगा। उन्होंने साथी चालक को आवाज देकर दर्द के बारे में बताया और मौके पर ही गिर पड़े। कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 
परिचालक हरेंद्र यादव ने मामले की सूचना सहजराम यादव के परिजनों को दी। परिजन शुक्रवार सुबह खुटार पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने घटना की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहजराम यादव की मौत से पत्नी सीमा देवी, पुत्र रवि, किशन और पुत्री खुशबू के साथ ही अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं। प्रथमदृष्टया हार्ट अटैक से माैत होना प्रतीत रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बस में सवार 26 यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed