{"_id":"611e97308ebc3e0605284d1b","slug":"the-accused-also-wanted-to-cheat-the-city-s-big-bullion-trader-saharanpur-news-mrt552456915","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा कारोबारी खाते से भी पैसा उड़ाने की थी कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा कारोबारी खाते से भी पैसा उड़ाने की थी कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बड़े सराफा कारोबारी को भी ठगना चाहते थे आरोपी
सहारनपुर। उद्यामी के खाते से 4.20 रुपये उड़ाने वाले आरोपियों ने शहर के एक बड़े सराफा कारोबारी को भी शिकार बनाने की कोशिश की थी। चेकबुक उपलब्ध न होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए थे। वहीं एक बैंक अधिकारी की भी मिलीभगत सामने आ रही है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नवाबगंज निवासी उद्यमी तुषार अरोड़ा ने जुलाई के अंतिम सप्ताह में खाते से 4.20 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकाले गए थे। पुलिस ने रमन निवासी पुरानी मंडी थाना कुतुबशेर, डाकिया अरुण शर्मा निवासी गीतांजलि विहार और संदीप निवासी गलीरा रोड कोतवाली सदर बाजार को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। 1.20 लाख भी बरामद किए थे।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि रमन, अरुण और संदीप ठाकुर से पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने शहर के सराफा कारोबारी के खाते से भी लाखों रुपये उड़ाने की योजना बनाई थी, लेकिन चेकबुक उनके हाथ नहीं लग पाई थी। उधर, चेक क्लीयर करने के मामले में एक बैंक अधिकारी की मिलीभगत भी सामने आई है। विभागीय सूत्रों के मुुताबिक पुलिस ने बैंक अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी कर खाते से निकाले चार हजार रुपये
सहारनपुर। रामपुर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित न्यू आवास विकास कालोनी निवासी विक्रम शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त को वह अपने परिचित को दवा दिलाने के लिए बिहारीगढ़ आया था। इसी दौरान एटीएम से नकदी निकालने के दौरान एक युवक ने मदद के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर कुछ देर बाद ही उसके खाते से चार हजार रुपये निकाल लिए। इसकी तहरीर बिहारीगढ़ थाना पुलिस को दे दी है। एटीएम में लगेे सीसीटीवी की फुटेज से आरोपी की फोटो भी पुलिस को उपलब्ध करा दी है। मांग की है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाए।