{"_id":"6b09dc757046c319bf0bfa0b","slug":"black-spots-will-be-fixed-within-15-days-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-174270-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: कैरियर मेले में छात्राओं को बताए भविष्य संवारने के विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: कैरियर मेले में छात्राओं को बताए भविष्य संवारने के विकल्प
Sat, 28 Nov 2026 01:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 28 Nov 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरखेड़ा। पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शुक्रवार को कैरियर मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों ने छात्राओं को भविष्य की राह चुनने और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। वक्ताओं ने छात्राओं को अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के अनुसार कैरियर का चुनाव करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या एकता गुप्ता और अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद छात्राओं आराध्या तिवारी, मानवी, नैनशी, राखी और अंशिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
कैरियर मेले में राजकीय आईटीआई बरखेड़ा के उप प्रधानाचार्य मोहन श्याम, थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक निशांत मिश्रा, अधिवक्ता ऋषभ शर्मा और राजकीय हाईस्कूल पैनिया की प्रधानाध्यापिका सौम्या गुप्ता ने छात्राओं को अलग-अलग क्षेत्रों में कैरियर बनाने के विकल्प बताए। संचालन शिक्षक आदित्य तिवारी ने किया। अंत में प्रधानाचार्या एकता गुप्ता ने अतिथियों का आभार जताया। शिक्षिकाएं उषा किरण, शिल्पी सिंह, विजयलक्ष्मी, गीतिका पाठक, उषा रानी, लवी गंगवार मौजूद रहीं।