{"_id":"6ae5b79ea8a318fa9002228c","slug":"infighting-in-sp-kamal-akhtar-holds-rally-in-nawab-jaan-s-constituency-mla-says-he-wasn-t-invited-2026-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा में फिर सामने आई रार: 'मुझे बुलाया ही नहीं गया, अखिलेश से...', नवाब जान के क्षेत्र में कमाल अख्तर की सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में फिर सामने आई रार: 'मुझे बुलाया ही नहीं गया, अखिलेश से...', नवाब जान के क्षेत्र में कमाल अख्तर की सभा
Sat, 31 Oct 2026 03:16 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 31 Oct 2026 03:16 PM IST
सार
मुरादाबाद में सपा में एक बार फिर से रार सामने आई है। विधायक नवाब जान के क्षेत्र में कमाल अख्तर ने सभा की। ठाकुरद्वारा से टिकट के दावेदार इकबाल इंजीनियर के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। विधायक नवाब जान ने कहा कि मुझे बुलाया ही नहीं गया। अखिलेश से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा में सभा करते कमाल अख्तर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को ठाकुरद्वारा में एक बार फिर पार्टी के भीतर सियासी खेमेबंदी की तस्वीर दिखाई दी। कांठ विधायक और पूर्व मंत्री कमाल अख्तर ने तीन बार के विधायक नवाब जान खां के क्षेत्र में पहुंचकर उनकी गैरमौजूदगी में टिकट के दावेदार इकबाल इंजीनियर के समर्थन में सभा की।
नगर में मस्जिद धोबियान के पास इकबाल इंजीनियर के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के होर्डिंग से विधायक नवाब जान की तस्वीर गायब रही। विधायक को आमंत्रित नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद पार्टी के भीतर खींचतान की चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
नगर में मस्जिद धोबियान के पास इकबाल इंजीनियर के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम के होर्डिंग से विधायक नवाब जान की तस्वीर गायब रही। विधायक को आमंत्रित नहीं किए जाने की बात सामने आने के बाद पार्टी के भीतर खींचतान की चर्चाएं तेज हो गईं।
विज्ञापन
Trending Videos
ठाकुरद्वारा सीट पर नवाब जान वर्ष 2014 से लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वह फिर दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में उनके ही क्षेत्र में दूसरे दावेदार के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे कमाल अख्तर के कार्यक्रम को सामान्य राजनीतिक गतिविधि के तौर पर नहीं देखा जा रहा है। जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव के आने का प्रचार भी किया गया था, लेकिन वह भी कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
मुरादाबाद में सपा की अंदरूनी खींचतान का यह पहला मामला नहीं है। 2024 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन सांसद एसटी हसन का टिकट काटकर रुचि वीरा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पार्टी में दो खेमे सामने आए थे। इसके बाद सांसद रुचि वीरा और कमाल अख्तर के बीच मतभेद लगातार चर्चा में रहे।
जून 2026 में लखनऊ में अखिलेश यादव के सामने दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। पीडीए सम्मेलन में रुचि वीरा को नहीं बुलाए जाने का विवाद भी सामने आया। इसके बाद कमाल अख्तर ने विधानसभा में सपा विधायक दल के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया था। अब ठाकुरद्वारा में नवाब जान की अनुपस्थिति ने स्थानीय स्तर पर पार्टी की अंदरूनी राजनीति को फिर चर्चा में ला दिया है।
मुझे कार्यक्रम में बुलाया ही नहीं गया था। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और रामगोपाल यादव को दे दी है। -नवाब जान खां, विधायक ठाकुरद्वारा
इकबाल इंजीनियर ने जनता की समस्याओं को पुलिस-प्रशासन के सामने उठाने और पार्टी की नीतियों के प्रचार के लिए कार्यालय खोला है। नगर में पार्टी का कोई कार्यालय नहीं था। गुटबाजी जैसी कोई बात नहीं है। पार्टी हाईकमान जिसे टिकट देगा, सभी कार्यकर्ता उसे चुनाव लड़ाएंगे। -कमाल अख्तर, विधायक कांठ