Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Shri Krishna Janmasthan illuminated by light of lamps on diwali in Mathura

कान्हा की नगरी में अद्भुत छटा: दीपों से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्मस्थान, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए मठ-मंदिर

Sat, 07 Nov 2026 10:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Nov 2026 10:10 PM IST
सार

दिवाली पर कान्हा की नगरी मथुरा में अद्भुत छटा देखने को मिली। दीपों की रोशनी में श्रीकृष्ण जन्मस्थान जगमगा उठा तो मठ-मंदिर रंग-बिरंगी रोशनी में नहाए नजर आए। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Shri Krishna Janmasthan illuminated by light of lamps on diwali in Mathura
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दीप दान करती श्रद्धालु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शनिवार को दिवाली-अन्नकूट महोत्सव के तहत पारंपरिक दीपदान उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्रीकेशवदेव जी महाराज का भव्य शृंगार कर पुष्प बंगला सजाया गया। मंदिर परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और दीपों से रोशन किया गया।
विज्ञापन


सायं सात बजे संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डॉ. रोशन लाल एवं विधायक श्रीकांत शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव यात्रा का शुभारंभ किया। बैंडबाजों और संकीर्तन के बीच श्रीगिरिराज जी, श्रीयोगमाया जी, गर्भगृह एवं भागवत भवन मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद केशवदेव और लीलामंच प्रांगण में 1008 दीपों से दीपदान किया गया। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

Shri Krishna Janmasthan illuminated by light of lamps on diwali in Mathura
रोशनी से जगमग श्रीकृष्ण जन्मस्थान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दीपों की रोशनी से पूरा जन्मस्थान परिसर जगमगा उठा। इस दौरान प्रबंधक राजेश पाण्डेय, उप प्रबंधक अनुराग पाठक, पूजाचार्यगण, श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल के अनिलभाई, राजीव गुप्ता, कन्हैयालाल अग्रवाल सहित भक्तजन मौजूद रहे। वहीं, हनुमान जन्मोत्सव पर भागवत भवन स्थित हनुमान जी का विशेष शृंगार एवं अभिषेक किया गया। इसके बाद सुंदरकांड पाठ और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। 

 
विज्ञापन

Shri Krishna Janmasthan illuminated by light of lamps on diwali in Mathura
मथुरा के मंदिरों में किया दीपदान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाए मठ-मंदिर
दिवाली के पावन अवसर पर नगर के सभी प्रमुख मठ और मंदिर आध्यात्मिक छटा व भव्य सजावट से जगमगा उठे। पूरे नगर में दिवाली का उल्लास देखने को मिला और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ठाकुर जी के दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। बांके बिहारी मंदिर के हेमंत पंडित ने बताया कि त्योहार के लिए मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की गई थीं। ठाकुर जी के दिव्य दरबार को आकर्षक रंग-बिरंगी लाइटों और सुगंधित पुष्पों से सजाया गया था। दिवाली की शाम मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिरों की छटा देखने लायक थी। नगरवासियों और बाहर से आए तीर्थयात्रियों ने राधाकुंड व श्यामकुंड के पावन तटों पर दीपदान किया। उन्होंने सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed