Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Farmer returning after selling paddy robbed in Mathura

किसान से लूट: धान बेचकर लाैट रहे थे पिता-पुत्र, मुंह पर कपड़ा डाल रकम ले गए बदमाश; जांच में जुटी पुलिस

Wed, 18 Nov 2026 09:29 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 18 Nov 2026 09:29 PM IST
सार

मथुरा में बुधवार देरशाम बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। धान बेचकर लाैट रहे किसान से बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Farmer returning after selling paddy robbed in Mathura
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के मांट-राया मार्ग पर बुधवार देर शाम नगला बिंदा के समीप धान बेचकर लौट रहे किसान और उसके बेटे से चार अज्ञात बदमाश डेढ़ लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। वारदात के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना मांट क्षेत्र के गांव जाबरा निवासी सुंदर सिंह अपने बेटे रतन सिंह के साथ धान की फसल बेचकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे। नगला बिंदा के समीप पीछे से आए चार अज्ञात लोग उनकी ट्रॉली में सवार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने ट्रैक्टर पर बैठे किसान के मुंह पर कपड़ा डाल दिया और धान बेचकर मिले करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। 
विज्ञापन

 
वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना मांट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीओ मांट अमरनाथ सिंह ने बताया कि पीड़ित किसान ने थाना मांट में तहरीर दी है मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed