फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Pediatric OrthoCon: Discussion held on modern treatment for children's bones and joints

पीडियाट्रिक ऑर्थोकॉन : बच्चों की हड्डियों और जोड़ों के आधुनिक इलाज पर हुई चर्चा

Tue, 03 Nov 2026 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pediatric OrthoCon: Discussion held on modern treatment for children's bones and joints
ललितपुर। उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में बच्चों की हड्डियों से जुड़ी बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए ‘पीडियाट्रिक ऑर्थोकॉन-2026‘ का आयोजन एक होटल के सभागार में हुआ।
विज्ञापन

सम्मेलन में देशभर से आए अस्थि रोग विशेषज्ञों ने बच्चों की हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी बीमारियों के आधुनिक इलाज पर अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने फ्रैक्चर, टेढ़े पैर और जन्मजात विकृतियों के आधुनिक इलाज पर मंथन किया। कोहनी की चोट और ग्रोथ प्लेट से जुड़े फ्रैक्चर के नवीनतम उपचार पर विस्तृत चर्चा हुई। युवा चिकित्सकों को इस दौरान प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रादेशिक ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के डॉ. अरुण कपूर मुख्य,मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने अपने अनुभव साझा किए। ऑर्थोपेडिक क्लब के जिलाध्यक्ष डॉ.एके दिवाकर ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य बच्चों की हड्डियों की जटिल समस्याओं के इलाज में दक्षता बढ़ाना है। सचिव डॉ. आकाश खैरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम डॉक्टरों के कौशल विकास और आधुनिक उपचार तकनीकों को बढ़ावा देंगे। इस मौके पर सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह,आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन,डॉ. सौरभ साहू, डॉ. निर्भय, डॉ. एमसी गुप्ता, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. पीयूष जैन, डॉ. अंकित साहू सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन

00000000000000
प्रशिक्षण और नई तकनीकें
कार्यक्रम में चिकित्सकों को इलाज की नई तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला। इसमें प्लास्टर लगाने की नई तकनीक सिखाई गई। हिप स्पाइका कास्ट और क्लबफुट के इलाज की पोंसेटी विधि का प्रशिक्षण दिया गया। टांके लगाने के आधुनिक तरीकों का भी लाइव प्रशिक्षण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed