{"_id":"6ae7837520464c4a0c0c4cd3","slug":"artificial-flowers-will-decorate-your-home-the-decorations-will-not-fade-on-diwali-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-188878-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आर्टिफिशियल फूलों से सजेगा घर, दीपावली पर नहीं मुरझाएगी सजावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आर्टिफिशियल फूलों से सजेगा घर, दीपावली पर नहीं मुरझाएगी सजावट
Sun, 01 Nov 2026 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सजावट की दुकान पर खरीदारी करता ग्राहक। संवाद
लखीमपुर खीरी। दीपावली पर घर-आंगन को सजाने के लिए इस बार आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। इनकी खासियत है कि फूल मुरझाएंगे नहीं और सजावट भी लंबे समय तक बनी रहेगी। बाजार में रंग-बिरंगी लड़ियों के साथ झालर, तोरण और पूजन सामग्री की भी कई तरह की रेंज उपलब्ध है।
घरों की पुताई का काम पूरा होने के बाद लोग दीपावली की तैयारियों में जुट गए हैं। मंदिरों और घरों को सजाने के लिए ओम, लक्ष्मी जी के पगचिह्न और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए दुकानदारों ने भी विभिन्न प्रकार के सजावटी सामान का स्टॉक मंगाकर दुकानें सजा ली हैं।
दुकानदार शिवम कुमार, रवि, संतोष और जितेंद्र ने बताया कि दीपावली को लेकर झालरें, आर्टिफिशियल फूलों की लड़ियां और पूजन सामग्री मंगाई गई है। बाजार में ग्राहक पहुंचने लगे हैं। उम्मीद है कि त्योहार तक कारोबार में तेजी आएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सजावट के सामान के दाम
झालर सजावट बिजली की लाइट : 350 रुपये
सजावट झालर : 20 से 250 रुपये तक
लक्ष्मी जी के पगचिह्न : 20 से 250 रुपये तक
शुभ-लाभ : 40 से 300 रुपये तक
लड़ी : 25 रुपये
नोट : ये दाम बाजार के मुताबिक है।