{"_id":"6af06870fb9c7eddaa005f8a","slug":"three-people-including-two-brothers-drowned-while-bathing-in-the-bagai-river-one-has-died-2026-11-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांदा में दिल दहलाने वाली घटना: बागै नदी में नहाते समय डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, मौसेरा भाई लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा में दिल दहलाने वाली घटना: बागै नदी में नहाते समय डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, मौसेरा भाई लापता
Sun, 08 Nov 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 08 Nov 2026 05:49 PM IST
सार
Banda News: कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के पास बागै नदी में हादसा हुआ। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक रिषभ व अंश की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के पास बागै नदी के सीमन घाट में रविवार को दोपहर नहाते समय दो भाइयों समेत तीन लोग डूब गए। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि मौसरे भाई की तलाश की जा रही है। नौगवां निवासी रिषभ उर्फ रीशू (19) अपने छोटे भाई अंश (16) और मौसेरे भाई अतर्रा के गोखिया गांव निवासी आयुष उर्फ आशू (20) के साथ रविवार को दोपहर करीब तीन बजे बागै नदी में नहाने गए थे।
विज्ञापन
नहाते समय रिषभ गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अंश और आशू भी गहरे पानी में उतर गए, तीनों पानी में डूब गए। सीमन घाट के पास मंदिर बना हुआ है। गांव के रहने वाले अशोक विश्कर्मा उसी मंदिर में पूजा कर रहे थे। उन्होंने तीनों को डूबते हुए देख तत्काल गांव वालों को सूचना दिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और कालिंजर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों ने नाव की मदद से तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद रिषभ व अंश को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस उन्हें लेकर सीएचसी नरैनी पहुंची। वहां डॉक्टर राम शरण कुशवाहा ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह ने बताया कि दो सगे भाइयों की डूबकर मौत हुई है। तीसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
पढ़ाई कर रहे थे दोनों भाई, दीपावली पर गांव आए थे
मृतक रिषभ के मोसेरे भाई नमन ने बताया कि रिषभ लखनऊ में रहकर बीटेक की पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसका छोटा भाई अंश इंटरमीडिएट का छात्र था। दोनों भाई दीपावली का त्योहार मनाने गांव आए थे। रिषभ के पिता अटल बिहारी मंदिर में पुजारी का काम करते हैं। परिवार में रिषभ और अंश दो ही भाई थे। मां शीलू शर्मा ने बताया कि उनका परिवार करीब पांच साल पहले गांव छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद परिवार लखनऊ आकर रहने लगा। उधर, अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के गोखिया गांव निवासी सुशील ने बताया कि उनका पुत्र आशु भी त्योहार करने अपनी मौसी के घर गया था, उसकी तलाश की जा रही है। कहीं कोई पता नहीं चल सका है। त्योहार की खुशियों के बीच हुए इस दुखद हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।