फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Cursed Courtyard Five sons including father died within four years Satish Mahana extends helping hand

सिकटिया का ‘शापित आंगन’: चार साल में मुखिया समेत पांच बेटों की मौत, सतीश महाना ने बढ़ाया मदद का हाथ, कही ये बात

Sat, 18 Jul 2026 09:21 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Jul 2026 09:21 AM IST
सार

Kanpur Sikatiya Village Family Tragedy: सिकटिया गांव में बीते चार  वर्षों में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की संदिग्ध मौतों ने कोहराम मचा दिया है। घर में अब केवल बुजुर्ग मां, मानसिक रूप से बीमार बेटा और दो बच्चियां बची हैं। आर्थिक तंगी से जूझ रहे इस परिवार की मदद के लिए विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना आगे आए हैं।

विज्ञापन
Kanpur Cursed Courtyard Five sons including father died within four years Satish Mahana extends helping hand
Kanpur Sikatiya Village Family Tragedy - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में रहने वाले गुप्ता परिवार पर बीते चार वर्षों से मौत का साया मंडरा रहा है। 48 माह के भीतर घर के मुखिया किशन कुमार गुप्ता सहित पांच बेटों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है।

विज्ञापन

लगातार आ रही मौतों और कर्ज के बोझ से टूट चुका यह परिवार अब पूरी तरह बेसहारा हो गया है। घर में अब 70 वर्षीय बूढ़ी मां, बड़ा बेटा शंकर जो मानसिक रूप से अस्वस्थ और पैरों से कमजोर है, बेटी खुशबू और एक नाबालिग भतीजी ही बची हैं, जिसके माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं।

विज्ञापन





चंदा इकट्ठा कर दोनों का अंतिम संस्कार कराया
कमाने वाला कोई नहीं बचा। अंतिम दो मौतें एक सप्ताह के भीतर हुई हैं। आर्थिक तंगी इतनी थी कि ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर दोनों का अंतिम संस्कार कराया। परिवार भूख, बीमारी और कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है। गांव में इसे शापित आंगन कहकर लोग दुख जता रहे हैं। 

हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
सिकटिया गांव के भाजपा नेता अवनेश तिवारी के अनुसार पीड़ित परिवार की खबर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना तक पहुंची। उन्होंने तेरहवीं संस्कार के लिए आर्थिक सहायता भेंट करते हुए परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। महाना ने कहा कि सरकार और पार्टी इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed