Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras DM Shares Diwali Joy With Elderly At Old Age Home

चंदपा: हाथरस डीएम ने दिवाली पर वृद्धाश्रम में बांटे फल-मिष्ठान, दी बुजुर्गों को शुभकामनाएं

Sun, 08 Nov 2026 04:18 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 08 Nov 2026 04:18 PM IST
सार

जिलाधिकारी ने कहा कि दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत उन्होंने अपने परिवार और अधिकारियों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर की है। उन्होंने बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आधार होता है।

विज्ञापन
Hathras DM Shares Diwali Joy With Elderly At Old Age Home
बुजुर्ग को फल-मिष्ठान देते हाथरस डीएम - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दिवाली के पावन पर्व पर हाथरस डीएम सत्य प्रकाश पटेल चंदपा क्षेत्र के आगरा रोड स्थित नगला भुस के निकट पहुंचे। उन्होंने अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा (अलीगढ़) द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम का दौरा किया। जिलाधिकारी ने अपने परिजनों और अधिकारियों के साथ बुजुर्गों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को फल और मिष्ठान वितरित किए तथा उन्हें दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने वृद्धजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत उन्होंने अपने परिवार और अधिकारियों के साथ वृद्धाश्रम पहुंचकर की है। उन्होंने बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने बताया कि त्योहारों पर बुजुर्गों का आशीर्वाद जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का आधार होता है।
विज्ञापन


वृद्धजनों की सेवा और सम्मान
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जोर दिया कि वृद्धजनों की सेवा और सम्मान में ही समाज का वास्तविक कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आए। जिलाधिकारी ने बताया कि वृद्धजन हमारे समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी देखभाल, सेवा और सम्मान हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें अपने बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील रहते हुए उनके सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


संस्था की सराहना
जिलाधिकारी ने वृद्धाश्रम का संचालन कर रही संस्था की प्रभारी नीतू मिश्रा और कोमल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि शहर के लोग भी इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दे रहे हैं। संस्था द्वारा यहां रहने वाले बुजुर्गों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सुबेदु सिंह, जिलाधिकारी के परिजन, संबंधित अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed