फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Half-yearly examinations in council schools will be held from November 17 to 21.

Ghazipur News: परिषदीय स्कूलों में 17 से 21 नवंबर तक चलेगी अर्द्धवार्षिक परीक्षा

Mon, 02 Nov 2026 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations in council schools will be held from November 17 to 21.
गाजीपुर। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 की अर्धवार्षिक परीक्षा 17 नवंबर से शुरू होकर 21 तक चलेगी। इसमें करीब 25 सौ विद्यालयों के 2 लाख 20 हजार छात्र-छात्राएं बैठेंगे। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की दो पालियों पहली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित है। कक्षा एक की परीक्षा मौखिक, कक्षा दो से पांच तक लिखित एवं मौखिक और कक्षा छह से आठ तक लिखित होगी।
विज्ञापन


कक्षा दो से पांच तक लिखित परीक्षा का अधिभार 50 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा का 50 प्रतिशत रहेगा। कक्षा छह से आठ तक की परीक्षा लिखित होगी। लिखित परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे। निर्देश के अनुसार, कक्षा छह से आठ तक की लिखित अर्धवार्षिक परीक्षा 50 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र में 10 अंक के बहुविकल्पीय, 10 अंक के अति लघु उत्तरीय, 20 अंक के लघु उत्तरीय और 10 अंक के दीर्घ उत्तरीय प्रश्न होंगे। कक्षा दो एवं तीन में अति लघु उत्तरीय प्रश्न एक शब्द, लघु उत्तरीय प्रश्न अधिकतम 10 शब्द और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न अधिकतम 20 शब्दों के होंगे। कक्षा चार एवं पांच में प्रश्नों की शब्द सीमा क्रमशः एक, 25 और 40 शब्द होगी। कक्षा छह से आठ तक अति लघु, लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों की शब्द सीमा क्रमशः एक, 35 और 75 शब्द होगी।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए मॉडल प्रश्नपत्र जिला स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से तैयार कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को उपलब्ध कराए जाएंगे। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित करने के दिन अभिभावक बैठक आयोजित कर विद्यार्थियों की प्रगति से उन्हें अवगत कराया जाएगा। परीक्षा के सफल संचालन की जिम्मेदारी विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापक, विकासखंड स्तर पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed