फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Bus service from Etawah to Pilibhit starts on July 20.

Etawah News: इटावा से पीलीभीत की बस सेवा 20 जुलाई से

Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Bus service from Etawah to Pilibhit starts on July 20.
इटावा। शहर से पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा 20 जुलाई से शुरू की जा रही है। डिपो के अधिकारियों के अनुसार, जिले से पहली बार पीलीभीत के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जा रही है। इससे यात्रियों के समय व रुपये की बचत होगी और बार-बार बस बदलने से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन

एआरएम अमित कुमार ने बताया कि अब तक यात्रियों को पीलीभीत जाने के लिए बरेली या अन्य शहरों से बसें बदलनी पड़ती थीं। बस इटावा बस स्टैंड से रोजाना सुबह 5:30 बजे रवाना होगी। वहीं, पीलीभीत से यह दो बजे चलेगी और करीब रात आठ बजे इटावा पहुंचेगी। बस इटावा से चलकर किशनी, कुसमुरा होते हुए बेबर पहुंचेगी। इसके बाद फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बरेली होते हुए पीलीभीत आएगी।
विज्ञापन

पीलीभीत स्थित टाइगर रिजर्व और धार्मिक स्थलों पर जाने वाले पर्यटकों के लिए भी यह सेवा किसी सौगात से कम नहीं है। विभाग का मानना है कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अच्छी रहेगी, जिससे परिवहन निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed