{"_id":"6a591d15fa64b6b65d00583f","slug":"apply-for-admission-to-government-hostels-by-the-31st-etawah-news-c-216-1-etw1004-146110-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: राजकीय छात्रावासों में प्रवेश के लिए 31 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिले के आगरा रोड, सदर, सराय दयानत, नगला खादर, मोढ़ी (भरथना) और गंगापुरा (बसरेहर) स्थित छात्रावासों में प्रवेश दिए जाएंगे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल ने बताया कि जनपद में नियमित रूप से किसी महाविद्यालय या विश्वविद्यालय में अध्ययनरत और समाज कल्याण विभाग या कल्याण सेक्टर की छात्रवृत्ति योजना के पात्र छात्र आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के दौरान दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थियों, उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों तथा जिनका स्थायी निवास शिक्षण संस्थान से अधिक दूरी पर है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। छात्रावासों की 70 प्रतिशत सीटें अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग और 30 प्रतिशत सीटें पिछड़ा और सामान्य वर्ग के पात्र छात्रों के लिए आरक्षित हैं। इच्छुक छात्र [http://upswdhms.in](http://upswdhms.in) पोर्टल पर 31 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्य दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास सदर (सरैया चुंगी) कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।