फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Allegation of embezzlement of lakhs of rupees; demand for FIR against post office employees.

Etawah News: लाखों रुपये के गबन का आरोप, डाकघर कर्मचारियों पर एफआईआर की मांग

Thu, 16 Jul 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Allegation of embezzlement of lakhs of rupees; demand for FIR against post office employees.
इटावा। पछायंगांव क्षेत्र के ग्राम मुरोंग स्थित डाकघर में लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान किशोर सिंह ने गुरुवार को डीएम को चार पन्नों का शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में डाकघर के कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई और सभी खाताधारकों की जमा धनराशि वापस दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंचे प्रधान ने आरोप लगाया कि डाकघर में एफडी, आरडी, सुकन्या समृद्धि योजना, ग्रामीण डाक बीमा और बचत खातों में जमा लाखों रुपये का गबन किया गया है। कई खाताधारकों को बताया गया कि उनके नाम से कोई खाता ही नहीं है, जबकि उनके पास संबंधित पासबुक मौजूद हैं। कई मामलों में कर्मचारियों ने ऑडिट के नाम पर पासबुक अपने पास रख ली और खातों की जानकारी देने से मना कर दिया। शिकायत के अनुसार खुद ग्राम प्रधान की एक लाख और दस हजार रुपये की दो एफडी और 2.84 लाख रुपये का ग्रामीण डाक बीमा रिकॉर्ड में नहीं मिला। इसी तरह गुड्डी देवी की 52 हजार, एक लाख और 20 हजार रुपये की तीन एफडी, राजवीर की 40 हजार रुपये की एफडी, राजकुमार, उनकी पुत्री साक्षी और पत्नी मधु देवी की 30-30 हजार और 10 हजार रुपये की एफडी और टीडी का रिकॉर्ड भी नहीं मिला।
विज्ञापन

आरोप है कि सोमदत्त के खाते से 2.34 लाख रुपये, रामशंकर तिवारी के खाते से 1.78 लाख रुपये, नवीन कुमार के खाते से 1.07 लाख रुपये तथा ममता देवी के खाते से 74,415 रुपये का गबन किया गया है। संदीप कुमार के बचत खाते में जमा 1.25 लाख रुपये और श्यामा देवी के खाते में जमा 36 हजार रुपये की भी जानकारी नहीं मिल सकी। ग्रामीण सुनील कुमार शर्मा, उनकी पुत्री प्रीति, विनीता देवी, रुचि, दिव्यानी, आदिति, आराध्या, अंशिका, रिया तुलारिया, कविता, छायादेवी सहित कई खाताधारकों की आरडी, सुकन्या समृद्धि योजना, बचत खाते और डाक बीमा की पासबुक कर्मचारियों ने ऑडिट के नाम पर अपने पास रख लीं। कई खाताधारकों को फर्जी पासबुक देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरोंग गांव के लोगों की शिकायती पत्र को लेकर डीएम के माध्यम से जानकारी हुई है। किस प्रकार की अनियमितता हुई है और क्या पूरा मामला है, इसकी जांच करने के लिए विभाग के इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम बनाई है। यह टीम शुक्रवार से ही गांव में पहुंचकर जांच करेगी, इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी।
9घनश्याम, अधीक्षक प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed