फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Villagers blocked the road to demand drainage facilities.

Deoria News: जलनिकासी की मांग के लिए ग्रामीणों ने की सड़क जाम

Sun, 01 Nov 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 01 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road to demand drainage facilities.
बरियापुर थाना क्षेत्र के महुआनी चौराहे पर प्रदर्शन करते ग्रामीण मौके पर पहुँचे अधिकारी
बरियारपुर। गांवों और खेतों में जलभराव से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश शनिवार को फूट पड़ा। जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर पकड़ी बुजुर्ग, जटमलपुर और पगरा उर्फ परसिया के ग्राम प्रशासकों, सभासदों और ग्रामीणों ने महुआनी चौराहे पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

करीब ढाई घंटे तक चले जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जलनिकासी का रास्ता बंद होने से बारिश का पानी गांवों और खेतों में भर रहा है।
विज्ञापन

इससे किसानों की फसलें प्रभावित हो रही हैं और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या से कई बार डभ्एम और जन प्रतिनिधियों को अवगत कराया गया मगर समाधान नहीं हुआ। यदि सुनवाई नहीं हुई तो धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर तहसीलदार अलका सिंह, नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य, नगर पालिका देवरिया के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी और बरियारपुर थानाध्यक्ष दीपक सिंह मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने ग्रामीणों से वार्ता कर समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।महुआनी चौराहे के पास स्थित दो पुलियों की जेसीबी से सफाई कराई गई, ताकि पानी की निकासी सुचारु हो सके। जाम समाप्त होने के बाद यातायात सामान्य हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed