{"_id":"6ae78a4d2a07b6ff190dfee5","slug":"science-made-the-path-easier-while-examinees-found-themselves-struggling-with-mathematics-problems-deoria-news-c-208-1-deo1009-195724-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विज्ञान ने आसान बनाई राह, गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विज्ञान ने आसान बनाई राह, गणित के सवालों में उलझे परीक्षार्थी
Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 02 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
तरकुलवा, छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी
देवरिया। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के छह केंद्रों पर हुई। इसमें 2243 छात्र छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 2045 ने परीक्षा दी। 198 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। परीक्षा में विज्ञान विषय के सवाल थोड़े आसान रहे। वहीं गणित के कठिन सवालों में छात्र छात्राएं उलझ गए। इन्हें हल करने में थोड़ा अधिक समय लग गया।
परीक्षा देकर बाहर निकले पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के विद्यार्थियों ने प्रश्नपत्र को लेकर अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों के अनुसार विज्ञान के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान और समझने योग्य थे, जबकि गणित के कुछ सवालों ने उन्हें उलझाया। इन्हें हल करने में अधिक समय लगा। विद्यालय के अनमोल सिंह, डॉली सिंह, शिवमंगल प्रताप सिंह, अभय यादव, चांदनी शर्मा और कृतिका सिंह सहित अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि परीक्षा से पहले विद्यालय में कराए गए नियमित अभ्यास और मॉक टेस्ट से काफी मदद मिली। प्रश्नपत्र में विज्ञान के सवाल सहज थे, लेकिन गणित के कुछ प्रश्नों को हल करने में अधिक समय लगा।
तरकुलवा संवाद के अनुसार शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी में 408 छात्रों का रजिस्ट्रेशन था, जिनमें से 368 ने परीक्षा दी और 40 अनुपस्थित रहे। यह जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र यादव ने दी। इस परीक्षा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। योजना के तहत चयनित छात्रों को हर साल 12,000 रुपये यानी हर महीने 1,000 रुपये दिए जाएंगे। यह छात्रवृत्ति कक्षा 9 से 12 तक, अधिकतम चार साल के लिए मिलती है।