Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Former Deoria MP and Retired Lieutenant General Shriprakash Mani Tripathi Passes Away

देवरिया: पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Sun, 08 Nov 2026 01:46 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया Published by: अनुराग रंजन Updated Sun, 08 Nov 2026 01:46 PM IST
सार

सीएम योगी ने पूर्व सांसद के निधन पर एक्स पर पोस्ट कर गहरा दुख जताया है। उन्होंने लिखा प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

विज्ञापन
Former Deoria MP and Retired Lieutenant General Shriprakash Mani Tripathi Passes Away
पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और देवरिया के पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय सेना के पूर्व उप सेना प्रमुख और देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब 11:15 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही पैतृक गांव बरपार सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पुत्र और देवरिया के वर्तमान सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


30 जून 1935 को जन्मे श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने जून 1955 में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया था। करीब चार दशक के सैन्य जीवन में उन्होंने जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान उन्होंने बांग्लादेश मोर्चे पर अपनी सेवाएं दीं। उत्कृष्ट सैन्य सेवा के लिए उन्हें 1986 में अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और 1992 में परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

उन्होंने आर्मर्ड डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग, डीआरडीओ में कॉम्बैट व्हीकल्स के महानिदेशक सहित कई अहम पदों पर कार्य किया। सैन्य सेवा में उल्लेखनीय योगदान के बाद वह उप सेना प्रमुख के पद तक पहुंचे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और भाजपा के टिकट पर 1996 और 1999 में देवरिया लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए। वह 11वीं और 13वीं लोकसभा के सदस्य रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम योगी ने जताया शोक
सीएम योगी ने पूर्व सांसद के निधन पर एक्स पर पोस्ट कर गहरा दुख जताया है। उन्होंने लिखा प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पूर्व सैनिकों और सामाजिक संगठनों ने शोक जताया। सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने पिता को अपना मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और जीवन का सबसे बड़ा संबल बताया।

परिजन के अनुसार, नौ नवंबर को सुबह सात बजे उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव बरपार स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद बरहज में सरयू नदी के किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed