{"_id":"6a5a91a28540b5ec7008b691","slug":"15000-households-will-receive-water-through-the-pipeline-connected-to-the-tank-chandauli-news-c-189-1-svns1011-151560-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: टंकी से जोड़ी गई पाइप लाइन 15 हजार घरों को मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: टंकी से जोड़ी गई पाइप लाइन 15 हजार घरों को मिलेगा पानी
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के सुभाष पार्क स्थित पेयजल टंकी के पाइप से जोड़ा रहा मोहल्लों का पाइप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर। सुभाष पार्क में बनी टंकी से चार कॉलोनियों में पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन जोड़ने का काम पूरा कर लिया गया है। इससे कैलाशपुरी, पराहूपुर, रविनगर और पटेल नगर कॉलोनियों के करीब 15 हजार घरों में पेयजल की समस्या का समाधान हो गया है।
पहले लॉट नंबर एक में स्थित टंकी से इन मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती थी। नगर में फोरलेन के निर्माण से पाइप लाइन बार-बार क्षतिग्रस्त होने लगी। इससे करीब पांच से छह बार पानी की आपूर्ति बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नई सट्टी में पाइप क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन दिनों तक लोगों के घरों में सरकारी नल का पानी नहीं पहुंचा।
समस्या के समाधान के लिए वार्ड नंबर 18 की सभासद निधि तिवारी और वार्ड नंबर 22 की सभासद भारती यादव ने नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर से सुभाष पार्क में स्थित पानी की टंकी से इन मोहल्लों की पाइप लाइन जोड़वाने का आग्रह किया था। फोरलेन बना रही कार्यदायी संस्था के सहयोग से सुभाष पार्क की टंकी से शुक्रवार को पाइप जोड़ दी गई, जिससे चारों कॉलोनियों में जलापूर्ति शुरू हो गई।