Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Anushka sets a world record in yogasana

बरेली: योगासन में अनुष्का ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, जीता स्वर्ण पदक, लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से सम्मानित

Tue, 10 Nov 2026 02:37 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 10 Nov 2026 02:37 PM IST
सार

बरेली की अनुष्का मिश्रा ने ऋषिकेश में अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 15 मिनट तक विशेष योगासन धारण कर लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराया। यह उनका दूसरा विश्व रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
Bareilly Anushka sets a world record in yogasana
योगासन में अनुष्का ने बनाया रिकॉर्ड

विस्तार

बरेली के बिहारीपुर की निवासी अनुष्का मिश्रा ने योगासन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ऋषिकेश में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके साथ ही अनुष्का ने 15 मिनट तक विशेष योगासन धारण कर रिकॉर्ड बनाने की उपलब्धि भी हासिल की है। इस उपलब्धि पर उन्हें लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


स्वामी जीतानंद योग संस्थान समिति (जी-योगांग) की ओर से एक और दो नवंबर को योगासन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। इसमें चार देशों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। रूस, कनाडा, जर्मनी और चीन के प्रतिभागियों के बीच अनुष्का ने स्वर्ण पदक हासिल कर अपना दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन


उन्होंने अपनी योग प्रतिभा और अभ्यास का प्रदर्शन करते हुए 15 मिनट तक ताल युक्त भू नवन नमस्कार आसन किया। उन्हें स्वर्ण पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इससे पहले भी अनुष्का एक विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अनुष्का को किया गया सम्मानित 
अनुष्का ने बताया कि वह वर्तमान में अपनी पढ़ाई को पूरा कर रही हैं और साथ ही योगासन की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करती हैं। उन्होंने कई बार योगासन का प्रदर्शन करके पदक हासिल किए हैं। अनुष्का को यूनाइटेड किंगडम के लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। इसके अलावा उन्हें आयोजन समिति की ओर से भी प्रतिभागी पत्र और सम्मान दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed