फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Selfless love is the most precious thing in life: Jaya Kishori

निस्वार्थ प्रेम ही जीवन की सबसे कीमती चीज : जया किशोरी

Mon, 02 Nov 2026 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Selfless love is the most precious thing in life: Jaya Kishori
बांसडीहरोड क्षेत्र के छोड़हर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती जया ​किशोरी।
बांसडीह रोड। क्षेत्र के छोड़हर गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास जया किशोरी ने सत्य, ईश्वर, प्रेम और जीवन मूल्यों पर प्रवचन करते हुए कहा कि संसार परिवर्तनशील है, जबकि ईश्वर ही शाश्वत सत्य हैं। जीवन के सभी सुखों का आनंद लें, लेकिन ईश्वर को कभी न भूलें। सच्चा आनंद वही है, जो ईश्वर से जुड़े रहने पर प्राप्त होता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुनिया की सबसे कीमती चीज प्रेम है, लेकिन प्रेम निस्वार्थ होना चाहिए और समय के साथ उसमें बदलाव नहीं आना चाहिए। नारी शक्ति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि एक महिला में यह समझ होनी चाहिए कि उसे कब लक्ष्मी, सरस्वती, दुर्गा या काली का स्वरूप धारण करना है। बच्चियों के मन में कभी भी कमजोरी का भाव नहीं भरना चाहिए, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विज्ञापन


जया किशोरी ने कहा कि सात दिनों की यह कथा केवल सुनने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए है। प्रतिदिन कथा के बाद उस पर चिंतन करना चाहिए। कथा में मौजूद मधु जायसवाल ने भावुक होते हुए बताया कि वर्षों से उनका सपना जया किशोरी की कथा को प्रत्यक्ष सुनने का था। ईश्वर ने उनकी प्रार्थना सुन ली और उन्हें सबसे आगे बैठकर कथा सुनने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री और भाजपा नेता ने किया सम्मानित

कथा के छठवें दिन परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन भी पहुंचे। दोनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर जया किशोरी को सम्मानित किया। इस मौके पर अरविंद मेनन ने कहा कि संतों का सानिध्य और दर्शन मिलना सौभाग्य की बात है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में गांवों और गरीबों के लिए हुए कार्यों का भी उल्लेख किया। साथ ही सभी को नई सोच के साथ दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आयोजन मंडल के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन तीन नवंबर तक किया जाएगा।

बांसडीहरोड क्षेत्र के छोड़हर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती जया किशोरी।

बांसडीहरोड क्षेत्र के छोड़हर गांव में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा के दौरान प्रवचन करती जया किशोरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed