{"_id":"6a4bfd34d11e7fc5ea0b4b0b","slug":"smriti-irani-arrives-in-achalpur-pays-tribute-to-tejbhan-singh-amethi-news-c-96-1-ame1002-170013-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: अचलपुर पहुंचीं स्मृति इरानी, तेजभान सिंह को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: अचलपुर पहुंचीं स्मृति इरानी, तेजभान सिंह को दी श्रद्धांजलि
Tue, 07 Jul 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
जामों के अचलपुर में दिवंगत पूर्व विधायक के परिजनों से बात करती पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति जुब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगदीशपुर। गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे वरिष्ठ भाजपा नेता, लोकतंत्र सेनानी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन समर्पित कार्यकर्ता तेजभान सिंह के निधन के बाद सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति इरानी उनके पैतृक गांव अचलपुर पहुंचीं। उन्होंने तेजभान सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। स्मृति इरानी ने कहा कि तेजभान सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, संगठन और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया। उनके निधन से अमेठी ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और भाजपा ने समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान तेजभान सिंह के सार्वजनिक जीवन, संगठनात्मक योगदान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी याद किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, राम प्रसाद मिश्र, केशव सिंह, भवानीदत्त दीक्षित, महेश सोनी आदि उपस्थित रहे।