{"_id":"6ae7aef7d91b232d9604ea6b","slug":"a-sharp-decline-of-10-in-gold-and-20-in-silver-aligarh-news-c-2-1-gur1003-1103008-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सोने में 10 और चांदी में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सोने में 10 और चांदी में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट
विज्ञापन
एक शोरूम में गहने पसंद करती महिला।
- फोटो : samvad
नवरात्र से एक नवंबर के बीच सोने की कीमतों में लगभग 10 फीसदी और चांदी के भाव में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट हो चुकी है। ग्राहक इस मौके का भरपूर लाभ उठा रहे हैं। दिवाली और सहालग के लिए गहनों की खरीदारी करने वाले अपनी मनपसंद खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि भाव कम होने के बाद भी हल्के वजन की डिजाइनर ज्वेलरी ही सबसे ज्यादा बिक रही है।
रवि पुष्य नक्षत्र के मौके पर रविवार को जिले की सभी सराफा की दुकानों में ग्राहकों की आवाजाही होती रही और रात तक खरीदारी होती रही। इस मौके पर ज्वेलरी शोरूमों की विशेष सजावट की गई थी। ग्राहकों की खातिरदारी भी हुई और पार्किंग के लिए सुरक्षा कर्मियों ने पसीना बहाया। कारोबारियों ने धनतेरस और दिवाली में भी ऐसा ही कारोबार होने की उम्मीद जताई है।
22 दिन में ऐसे घटी कीमतें
10 अक्तूबर का भाव
24 कैरेट सोना 1,50,100 प्रति दस ग्राम
22 कैरेट सोना 1,38,100 प्रति दस ग्राम
18 कैरेट सोना 1,14,800 प्रति दस ग्राम
चांदी 2,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम
एक नवंबर का भाव
24 कैरेट सोना 1,40,000 प्रति दस ग्राम
22 कैरेट सोना 1,27,650 प्रति दस ग्राम
18 कैरेट सोना 1,05,600 प्रति दस ग्राम
चांदी 1,88,000 रुपये प्रति किलोग्राम
नोट : सभी भाव अलीगढ़ सराफा कमेटी से प्राप्त।
-- -बातचीत-- --
नवरात्र से अभी तक सोने में तकरीबन 10 और चांदी की कीमतों में लगभग 20 फीसदी की कमी हुई है। दिवाली तक यह कीमत और घट सकती है। खरीदारी के लिए इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता है, यह बिल्कुल उपयुक्त समय है। खरीदारी बढ़ रही है।
विज्ञापन
-विजय अग्रवाल, सोनी ज्वेलर्स, अध्यक्ष अलीगढ़ सराफा कमेटी।
नवरात्र से एक नवंबर तक सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इसलिए ग्राहक इस मौके का लाभ उठा रहे हैं। रवि पुष्य नक्षत्र पर ग्राहकों ने मनपसंद गहनों की खरीदारी की है। धनतेरस और दिवाली तक खरीदारी का यह माहौल बना रहेगा।
-कपिल माहेश्वरी, कपिल ज्वेलर्स।
ग्राहकों को जैसी उम्मीद थी, वैसा ही हो रहा है। सोने और चांदी के भाव लगातार कम हो रहे हैं। इससे ग्राहकों का बाजार में आना शुरू हो चुका है। अब सहालग तक बाजार में ऐसी ही रौनक रहने की उम्मीद है। यह खरीदारी का सही समय है।
-निधीश वार्ष्णेय, गोपाल बाबू निधीश कुमार ज्वेलर्स।
नवरात्र के पहले दिन के भाव से तुलना करें तो सोने में लगभग 10 और चांदी में 20 फीसदी की बड़ी गिरावट दर्ज हो चुकी है। अगर सहालग में खरीदारी करनी है तो यह सही समय है। किसी भी दिन से यह कीमतें बढ़नी शुरू हो सकती है।
-मितांशु, पन्नालाल ज्वेलर्स।
-- -- -- -- -