{"_id":"6a4dcfc2aea72be197041c00","slug":"water-crisis-in-agra-for-two-days-due-to-pipeline-shifting-2026-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दो दिन जलसंकट: आठ लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, पाइपलाइन होगी शिफ्ट; इन इलाकों में रहेगी दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दो दिन जलसंकट: आठ लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी, पाइपलाइन होगी शिफ्ट; इन इलाकों में रहेगी दिक्कत
Wed, 08 Jul 2026 09:49 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Wed, 08 Jul 2026 09:49 AM IST
सार
आगरा में बिजली चाैराहे के पास पाइपलाइन शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते आगरा में दो दिन पानी की किल्लत रहेगी। विभाग की ओर से पानी का टैंकर मंगवाने के लिए नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
नाले से होकर गुजर रही पाइपलाइन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिजलीघर चौराहे पर शिवाजी मार्केट के सामने पानी की पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम बुधवार से शुरू किया जाएगा। इस वजह से 9 और 10 जुलाई को दो तिहाई शहर में पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। जीवनी मंडी और सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े करीब आठ लाख से ज्यादा लोग बृहस्पतिवार और शुक्रवार को पानी के लिए परेशान रहेंगे। जलकल विभाग ने बुधवार को जलापूर्ति के समय दो दिन की जरूरत का पानी भरकर रखने की अपील की है।
जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि छत्ता जोन के तहत शिवाजी मार्केट, बिजलीघर चौराहा के पास पाइपलाइन शिफ्ट करने का काम बुधवार को शुरू किया जाएगा। इस वजह से बृहस्पतिवार सुबह और शाम तथा शुक्रवार सुबह और शाम को जलापूर्ति ठप रहेगी। शिवाजी मार्केट के सामने नाले के अंदर से पानी की लाइन पड़ी हुई है, जिससे कचरा और सिल्ट रुकती है। इस वजह से यहां जलभराव झेलना पड़ता है। बाईपास करके पाइपलाइन ऊपर से निकाली जा रही है, जिस वजह से दो दिन तक जलापूर्ति नहीं मिल पाएगी।
इन क्षेत्रों में नहीं आएगा पानी
रकाबगंज, बालूगंज, छीपीटोला, नौलक्खा, ताजगंज, गोबरचौकी, फतेहाबाद रोड, ताजनगरी, बसई, चक्कीपाट, काजीपाड़ा, मंटोला, कालामहल, कोतवाली, दरेसी, रावतपाड़ा, बेलनगंज, छत्ता, शाहगंज क्षेत्र के अलबतिया रोड, सुभाष नगर, बालाजीपुरम, दयालबाग, सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, भीमनगर, बोदला, मारुति एस्टेट, अवधपुरी, पश्चिमपुरी, शास्त्रीपुरम, राजपुर चुंगी, शमशाबाद रोड और ट्रांस यमुना कॉलोनी में पानी नहीं पहुंचेगा।

टैंकर मंगवाने के लिए यहां करें संपर्क
टोल फ्री नंबर: 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर: 8192095401
अभियंता राजीव कुमार : 8192095734
टोल फ्री नंबर: 1800-2702722
कंट्रोल रूम नंबर: 8192095401
अभियंता राजीव कुमार : 8192095734
जवाहरपुल के नीचे लीक हुई लाइन से गंगाजल बर्बाद
जीवनीमंडी वाटरवर्क्स से यमुनापार क्षेत्र को जलापूर्ति कर रही पाइपलाइन लीक होने से लाखों लीटर गंगाजल हर दिन बर्बाद हो रहा है। जवाहरपुल के नीचे से निकली पाइप लाइन से तेजी से पानी यमुना नदी की तलहटी में गिर रहा है। क्षेत्रीय निवासी प्रशांत शर्मा ने बताया कि एक माह से ट्रांसयमुना कॉलोनी और प्रकाश नगर क्षेत्र में पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा है। दो दिन तक शटडाउन रहेगा, ऐसे में जलकल विभाग से दो दिनों में पाइपलाइन की मरम्मत करा दे, जिससे लो प्रेशर की समस्या दूर हो जाए।
नालों से निकल रहीं पानी की लाइनें
लंगड़े की चौकी के बाद काजीपाड़ा में पानी की लाइन शिफ्ट करने का काम होगा। हालांकि, बेलनगंज, आवास विकास कॉलोनी, अशोक नगर, बोदला, अलबतिया रोड, रामनगर, जगदीशपुरा, पश्चिमपुरी और लोहामंडी में पानी की लाइनें नाले के अंदर से होकर निकल रही हैं। पार्षद राकेश जैन के मुताबिक बड़ी लाइनें होने के कारण इनसे कचरा रुकने से पानी का प्रवाह रुकता है। इन पाइपलाइनों को लंगड़े की चौकी की तरह शिफ्ट किया जाए। इससे सीवर और गंदा पानी आने की शिकायतें भी रुकेंगी।