पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three people including father and daughter arrested for stealing from passengers in an auto-rickshaw

बाप-बेटी की शातिर जोड़ी: पलक झपकते ही ऑटो में बैठी सवारियों का माल कर देते थे पार, इनको बनाते थे निशाना

Mon, 06 Jul 2026 09:43 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 06 Jul 2026 09:43 PM IST
सार

शातिर रास्ते में मौका मिलते ही सवारियों का कीमती सामान, जेवर नकदी आदि चोरी कर लेते हैं। गिरोह के लोग खासतौर पर बच्चों के साथ अकेली महिला को निशाना बनाते हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three people including father and daughter arrested for stealing from passengers in an auto-rickshaw
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑटो में सवारियों को बैठा कर जेवर और नकदी चुराने वाले गैंग के सरगना पिता-पुत्री सहित तीन बदमाशों को कुरावली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चुराया गया लाखों का माल बरामद हुआ है। सोमवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने कार्रवाई की जानकारी दी।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि तीन जुलाई को घिरोर क्षेत्र के गांव नगला रजा निवासी अंजू देवी अपने पुत्र के साथ कस्बा जाने के लिए शरीफपुर के पास ऑटो का इंतजार कर रही थीं। तभी एक ऑटो पास आकर रुका, उसमें एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति व 20 वर्षीय युवती पहले से बैठी थी। अंजू ऑटो में बैठ गई और रास्ते में उनके बैग में रखी सोने की चेन, एक जोड़ी झाले, अंगूठी आदि चोरी कर लिए गए थे। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद पीड़िता ने कुरावली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके बाद थाना प्रभारी ललित भाटी ने सोमवार सुबह नगला ऊसर मोड़ के पास से पिता-पुत्री व ऑटो चालक को हिरासत में लिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम राजवीर, रेखा निवासी गांव सहारा थाना बिछवां और चालक ने दीपक निवासी गांव मलावन एटा बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पूछताछ करने पर पिता राजवीर व पुत्री रेखा ने बताया कि वह लोग चालक दीपक के साथ मिल कर भोले भाले लोगों को ऑटो में बैठाते हैं। रास्ते में मौका मिलते ही उनका कीमती सामान, जेवर नकदी आदि चोरी कर लेते हैं। वह लोग खासतौर पर बच्चों के साथ अकेली महिला को निशाना बनाते हैं। इससे पूर्व भी वह लोग इस तरह की घटनाएं अंजाम देते रहे हैं। पकड़े गए पिता-पुत्री व चालक की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन, कान के झाले, पांच हजार रुपये व वारदात में प्रयुक्त ऑटो बरामद हुआ। जुर्म का इकबाल करने के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।

रेखा पर पहले भी दर्ज है चोरी का मुकदमा
एसपी ग्रामीण ने बताया कि राजवीर अपनी बेटी रेखा के साथ ऑटो में पहले से सवारी बन कर बैठ जाता था। लड़की को बैठा देख कर सवारी ऑटो में आसानी से बैठ जाती थी, इसी का फायदा उठा कर वह लोग रास्ते में बातचीत करते थे। ध्यान भटकते ही सवारी के बैग आदि में रखे जेवर नकदी चोरी कर लेते थे। रेखा इससे पहले वर्ष 2024 में भी चोरी के मामले में पकड़ी जा चुकी है। जिसका मुकदमा कुरावली थाने में दर्ज है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed