फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Scam involving sanitation workers attendance at Agra Municipal Corporation

नगर निगम में घोटाला: हाजिरी रजिस्टर में 30 सफाई कर्मचारी, अधिकारियों को मौके पर मिले 15; सुपरवाइजर निलंबित

Wed, 08 Jul 2026 11:54 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 08 Jul 2026 11:54 AM IST
सार

आगरा नगर निगम में बड़ा खेल पकड़ा गया है। सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। मामले में सुपरवाइजर को निलंबित किया गया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Scam involving sanitation workers attendance at Agra Municipal Corporation
नगर निगम आगरा

विस्तार

आगरा में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हाजिरी के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। लॉयर्स कॉलोनी में पार्षद ने सफाईकर्मियों की कम तैनाती की शिकायत की, जिस पर अपर नगर आयुक्त जांच के लिए पहुंचे। रजिस्टर में 30 सफाईकर्मियों की हाजिरी लगी थी लेकिन पूरे क्षेत्र में घूमने पर केवल 15 ही मिले। इस पर सुपरवाइजर बाबूलाल को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में अपर नगर आयुक्त जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


वार्ड 34 लाॅयर्स कॉलोनी के पार्षद अमित दिवाकर ने शिकायत की थी कि उनके क्षेत्र में सफाई नायक फर्जी सफाई कर्मचारियों की हाजिरी लगाकर बड़ा खेल कर रहा है। वार्ड में करीब 30 सफाई कर्मचारियों की तैनाती है, लेकिन इतने कर्मचारी कभी नजर नहीं आए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने औचक निरीक्षण किया तो सुपरवाइजर बाबूलाल ने झूठ बोला कि कर्मचारी वार्ड में काम कर रहे हैं। वह हाजिरी ले चुका है। इस पर अपर नगर आयुक्त ने हाजिरी रजिस्टर तलब करके वार्ड का दौरा किया तो केवल 15 कर्मचारी ही मिले। इस पर अपर नगर आयुक्त ने सफाई नायक बाबूलाल को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


 

1135 कर्मचारियों के नाम पर घोटाला
नगर निगम में 1135 सफाई कर्मचारियों को अतिरिक्त तैनात किया गया है, लेकिन यह किसी भी वार्ड में नजर नहीं आ रहे हैं। पार्षद रवि बिहारी माथुर का आरोप है कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा के पास जून में 4074 आउटसोर्सिंग के सफाईकर्मी हैं, जबकि पहले इनकी संख्या 2939 थी। 1135 कर्मचारियों को चुपके से नियुक्त कर लिया गया। ये किस वार्ड में लगाए गए हैं, इसकी सूची वह एक साल से मांग रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य अधिकारी सूची नहीं दे रहे हैं। नियुक्ति से लेकर वेतन तक में करोड़ों रुपये का घोटाला किया जा रहा है। उनका कहना है कि हर वार्ड में लॉयर्स कॉलोनी की तरह कागजों पर कर्मचारी ज्यादा हैं, जबकि असलियत में कम हैं। 1135 सफाईकर्मी क्या काम कर रहे हैं, किसी पार्षद को नहीं मालूम है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed