{"_id":"6ae6d84ec4fc99f9990801af","slug":"people-will-now-be-able-to-book-railway-parcels-from-comfort-of-their-homes-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब घर बैठे बुक होगा रेलवे पार्सल: स्टेशन जाने की नहीं होगी जरूरत, मोबाइल से कर सकेंगे ट्रैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब घर बैठे बुक होगा रेलवे पार्सल: स्टेशन जाने की नहीं होगी जरूरत, मोबाइल से कर सकेंगे ट्रैक
Sun, 01 Nov 2026 11:42 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:42 AM IST
सार
पार्सल भेजने वालों को रेलवे की ओर से बड़ी राहत दी गई है। अब उन्हें पार्सल बुक कराने के लिए स्टेशन जाने की जरूरत नहीं होगी। घर बैठे ही रेलवे की पार्सल सेवा का लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे की पार्सल सेवा से सामान भेजने के लिए अब लोगों को स्टेशन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग कराने के साथ सामान को घर से उठवाने और गंतव्य तक पहुंचाने की सुविधा मिलेगी। इससे व्यापारियों, छोटे कारोबारियों और आम लोगों को राहत मिलेगी। आगरा में यह सुविधा अगले चरण में शुरू होने की उम्मीद है।
आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने 26 अक्तूबर को ’रेल पार्सल ऐप-घर से घर तक’ नीति जारी की है। अभी इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, पुणे और अहमदाबाद समेत आठ महानगरों में यह सुविधा शुरू की गई है। अगले चरण में आगरा को भी इससे जोड़ा जाएगा। अभी दूसरे चरण की तिथि घोषित नहीं हुई है।
इस सेवा में ग्राहक मोबाइल एप या वेबसाइट से पार्सल बुक कर सकेंगे। यूपीआई, डेबिट-क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग से भुगतान होगा। ट्रेन रवाना होने से 15 दिन पहले और कम से कम एक दिन पहले तक बुकिंग कराना जरूरी होगा। रेलवे से जुड़े सेवा प्रदाता घर से सामान उठाने, पैकिंग और अंतिम पते तक पहुंचाने का विकल्प देंगे।
विज्ञापन
पार्सल की स्थिति की जानकारी भी मोबाइल पर मिलेगी। इससे आगरा के व्यापारियों को दूसरे शहरों में माल भेजने और लोगों को घरेलू सामान पहुंचाने में सहूलियत होगी।