पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Technology ›   Gadgets ›   Redmi Note 12T Pro Launched With Dimensity 8200 Ultra SoC and 5080mAh Battery know Price Specifications

5,080mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Redmi का यह फोन, कीमत भी है कम

Tue, 30 May 2023 12:47 PM IST
विशाल मैथिल टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विशाल मैथिल Updated Tue, 30 May 2023 12:47 PM IST
सार

नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro के सक्सेसर के दौर पर आया है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। 

विज्ञापन
Redmi Note 12T Pro Launched With Dimensity 8200 Ultra SoC and 5080mAh Battery know Price Specifications
Redmi Note 12T Pro - फोटो : Xiaomi

विस्तार

स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने नए मिड रेंज फोन Redmi Note 12T Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन को  Xiaomi के Redmi Note 12 सीरीज के लेटेस्ट फोन के रूप में पेश किया गया है। नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro के सक्सेसर के दौर पर आया है, इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। Redmi Note 12T Pro VC लिक्विड कूलिंग के लिए सपोर्ट के साथ MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर से लैस है। फोन में 64 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,080mAh की बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। नए फोन में डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर हैं।

विज्ञापन

Redmi Note 12T Pro की कीमत

रेडमी के नए फोन को कार्बन ब्लैक, आइस फॉग व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन चार स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन के 8GB + 128GB की कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 19,000 रुपये), 8GB + 256GB की कीमत 1,699 चीनी युआन (लगभग 20,000 रुपये) और 12GB + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (लगभग 23,000 रुपये) है। फोन को फिलहाल घरेलू मार्केट में पेश किया गया है, इसकी ग्लोबल लॉन्चिंग को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। इस फोन को भारत में  Redmi K60i के नाम से पेश किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Redmi Note 12T Pro की स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 12टी प्रो में 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है, जो (2460 X 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ HDR10 का भी सपोर्ट मिलता है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8200 Ultra प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में वैपर कूलिंग चैंबर और थर्मल मैनेजमेंट के लिए 10000 मिमी स्क्वायर का डिप्रेशन एरिया मिलता है।

विज्ञापन

Redmi Note 12T Pro के कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के साथ ट्रिपर रियर कैमरा पैक किया गया है। फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे के साथ 4K तक वीडियो को भी कैप्चर किया जा सकता है।  फोन के साथ 5,080mAh की बैटरी और 67W वायर चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में यूएसबी टाइप चार्जिंग पोर्ट मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News App अपने मोबाइल पे|
Get all Tech News in Hindi related to live news update of latest gadgets News apps, tablets etc. Stay updated with us for all breaking news from Tech and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed