Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Selection process for Motor Vehicle Sub-Inspector recruitment deferred agai

राजस्थान: मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती की चयन प्रक्रिया फिर आगे बढ़ी, कर्मचारी चयन बोर्ड ने जारी किया कार्यक्रम

Sat, 14 Nov 2026 06:22 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Nov 2026 06:22 PM IST
सार

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती-2021 के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम जारी किया है। अभ्यर्थियों को 16 से 20 नवंबर तक बुलाया गया है। अधूरे सत्यापन के लिए 21 नवंबर आरक्षित रखी गई है।

विज्ञापन
Rajasthan: Selection process for Motor Vehicle Sub-Inspector recruitment deferred agai
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती-2021 की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के परिणाम में शामिल किए गए तीन गुना अभ्यर्थियों को 16 से 20 नवंबर तक रोल नंबर के अनुसार सत्यापन के लिए आमंत्रित किया गया है। 6 अप्रैल, 2022 को जारी परिणाम के आधार पर गैर-अनुसूचित और अनुसूचित क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को विभिन्न तिथियों में बुलाया गया है।

विज्ञापन


दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल
कर्मचारी चयन बोर्ड की सूचना के अनुसार दस्तावेज सत्यापन का कार्य निर्धारित तिथियों में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। इसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के अंतर्गत 16 नवंबर को रोल नंबर 402038 से 401569, 17 नवंबर को 401571 से 603253 तथा 18 और 20 नवंबर को 406674 से 408422 तक के अभ्यर्थियों का सत्यापन किया जाएगा। इसी तरह, अनुसूचित क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए क्रमशः रोल नंबर 400001 से 401597, 401731 से 403089, 403118 से 404870, 404889 से 406756 और 406963 से 408418 तक का शेड्यूल तय हुआ है। किसी कारण से जिनके दस्तावेज अधूरे रह जाएंगे, उन अभ्यर्थियों के लिए बोर्ड ने 21 नवंबर की तारीख आरक्षित की है।
विज्ञापन


आवश्यक प्रमाणपत्र और शर्तें
सत्यापन केंद्र पर उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को अपने मूल अभिलेखों के साथ आवेदन-सह-परिनिरीक्षा फॉर्म की दो प्रतियां लाना अनिवार्य है। इसके साथ दो फोटो, पहचान पत्र, शैक्षणिक, आयु, जाति, मूल निवास, चरित्र, विवाह, खेल और अनुभव प्रमाण पत्र लाने होंगे। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास तीन वर्षीय मैकेनिकल या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा और प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल क्षेत्र का एक वर्षीय अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। सत्यापन प्रक्रिया के लिए बोर्ड अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का किराया या भत्ता प्रदान नहीं करेगा। अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे समय पर उपस्थित होकर अपने सत्यापन का कार्य पूरा करवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed