{"_id":"6a4bed9475b398629100dcce","slug":"bhilwara-news-couple-found-dead-at-relative-s-house-police-suspect-murder-followed-by-suicide-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: साढू के घर ठहरे दंपती की संदिग्ध मौत, पत्नी की हत्या के बाद पति पर झूला पति, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: साढू के घर ठहरे दंपती की संदिग्ध मौत, पत्नी की हत्या के बाद पति पर झूला पति, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 06 Jul 2026 11:32 PM IST
भीलवाड़ा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: भीलवाड़ा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:32 PM IST
सार
रिश्तेदार के घर रात बिताने पहुंचे दंपती की सोमवार सुबह मौत की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। महिला का शव बेड पर और पति फंदे से लटका मिला, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
साढू के घर में मृत मिले दंपती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के आमली बरड़ोद गांव में सोमवार सुबह एक दंपती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव कमरे में बेड पर मिला, जबकि उसके पति का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील बेड़ा ने बताया कि बड़लियास थाना क्षेत्र के बनकाखेड़ा निवासी कालू जाट (30) रविवार शाम अपनी पत्नी दुर्गा देवी (28) के साथ आमली बरड़ोद स्थित अपने साडू जगदीश जाट के घर मिलने आए थे। दोनों ने परिवार के साथ भोजन किया और रात वहीं रुके।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जगदीश जाट, उसकी पत्नी और दुर्गा देवी गुलाब के फूल तोड़ने के लिए खेत जा रहे थे। रास्ते में कालू का फोन आया कि बच्चे की तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें तुरंत घर लौटना है। इस पर जगदीश दुर्गा देवी को वापस घर छोड़ आया। बताया जा रहा है कि जगदीश ने घर पर ताला लगाने की बात कही लेकिन दंपती ने स्वयं निकलने की बात कहकर उसे खेत लौटने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa News: ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर 19.86 लाख का चूना, महंगे प्रोडक्ट बदलकर भेजे नकली, चार गिरफ्तार
कुछ समय बाद जब जगदीश वापस घर पहुंचा तो कमरे में दुर्गा देवी का शव बेड पर पड़ा मिला, जबकि कालू का शव ओढ़नी के फंदे से लटका हुआ था। सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर हमीरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
घटना की सूचना कालू के परिजनों को बनकाखेड़ा तथा दुर्गा देवी के पीहर मंडफिया क्षेत्र के सालरिया गांव में दी गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कालू ने पहले पत्नी की हत्या की और उसके बाद स्वयं फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। दंपती के पारिवारिक संबंधों, किसी संभावित विवाद या अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है। परिजनों और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पति-पत्नी की एक साथ मौत की खबर फैलते ही आमली बरड़ोद और बनकाखेड़ा गांव में शोक का माहौल छा गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।