फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Prominent Punjabi artists served as pallbearers for Divit Aulakh.

Jalandhar News: दिवित औलख को दिग्गज पंजाबी कलाकारों ने दिया कंधा

Tue, 03 Nov 2026 05:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 03 Nov 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Prominent Punjabi artists served as pallbearers for Divit Aulakh.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के छोटे बेटे दिवित औलख को मंगलवार दोपहर अंतिम विदाई दी गई। उनका शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में पंजाबी मनोरंजन जगत के कई दिग्गज कलाकार और राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं।
मॉडल टाउन स्थित श्मशानघाट में अंतिम संस्कार हुआ। इसमें शहर के लोगों, समाजसेवियों और नेताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। पिता दिनेश औलख ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी, जिससे वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। यो यो हनी सिंह, बब्बू मान, अमृत मान, सतिंदर सरताज, गिप्पी ग्रेवाल और वामिका गब्बी जैसे कई पंजाबी कलाकार मौजूद थे। कई पंजाबी गायकों ने दिवित की अर्थी को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। जालंधर के मेयर विनीत धीर और कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत सहित कई राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां भी पहुंचीं। सभी ने औलख परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।
विज्ञापन

दिवित औलख की शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए कार से जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार नगर निगम की ट्रॉली से टकरा गई, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर हालत में दिवित को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके असामयिक निधन से पूरे पंजाबी मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed