फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अधिवक्ता हत्याकांड में नया खुलासा: 'वकील के कत्ल के लिए जितना पैसा...', अजय ने रची साजिश; बेटे ने की हत्या

Tue, 03 Nov 2026 09:47 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 03 Nov 2026 09:47 AM IST
सार

जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में एक और नया खुलासा हुआ है। जमीन विवाद में प्रॉपर्टी डीलर और मुख्य आरोपी मोनू का पिता अजय ने हत्या की साजिश रची। प्रॉपर्टी डीलर किसी भी कीमत पर अधिवक्ता को खत्म कराना चाहता था। अजय ने बेटे मोनू के साथ मिलकर हत्या का प्लान किया।

विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Property Dealer Inderjeet Yadav and Ajay Hatched Conspiracy, Son Monu Killed
Jalaun Lawyer Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस की जांच में खुलासे हो रहे हैं। जांच में पता चला है कि सुपारी लेने वाले मोनू के पिता अजय यादव ने पूरी साजिश रची और बेटे मोनू यादव को हत्या की जिम्मेदारी सौंपी।


पुलिस के अनुसार, मैनपुरी निवासी इंद्रजीत यादव प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा था और कानपुर के पॉश इलाके रतनलाल नगर में रहता है। मुख्य आरोपी मोनू का पिता अजय कुमार प्रतिदिन उसकी मालिश करने आता था। इसी दौरान इंद्रजीत ने अजय को बताया कि कालपी निवासी अधिवक्ता गयादीन अहिरवार से उसका जमीन का विवाद चल रहा है। वह किसी भी कीमत पर अधिवक्ता को खत्म कराना चाहता है। इसके लिए जितना भी पैसा खर्च होगा, वह देने को तैयार है। 
Trending Videos
Jalaun Lawyer Murder: Property Dealer Inderjeet Yadav and Ajay Hatched Conspiracy, Son Monu Killed
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, अजय ने पहले हामी भर दी, लेकिन काफी समय तक वारदात को अंजाम नहीं दिया। इस पर इंद्रजीत लगातार व्हाट्सएप पर मैसेज कर हत्या कराने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद अजय ने अपने बेटे मोनू को पूरी बात बताई और हत्या की जिम्मेदारी सौंप दी। इसके लिए तीन लाख रुपये दिए जाने की बात भी सामने आई है।
Jalaun Lawyer Murder: Property Dealer Inderjeet Yadav and Ajay Hatched Conspiracy, Son Monu Killed
शव मिलने के बाद बिलखता बेटा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोनू ने सर्वेश शुक्ला निवासी एच ब्लॉक बर्रा, आशीष विश्वकर्मा निवासी न्यू डायमंड सिटी पिपौरी और केशव कटियार निवासी वरुण विहार कॉलोनी बर्रा, कानपुर के माध्यम से 31 अक्तूबर को पहले गयादीन का अपहरण कराया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Property Dealer Inderjeet Yadav and Ajay Hatched Conspiracy, Son Monu Killed
कानपुर में मिला शव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरअसल, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कागजीपुरा निवासी कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार (68) 31 अक्तूबर को फाइल पर चर्चा करने के बहाने बुलाया गया था। वह बेटे के साथ निकले थे। इन आरोपियों ने पहले उनके पैर छुए और फिर चाय पीने के बहाने उन्हें कार में बैठाया और अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
Jalaun Lawyer Murder: Property Dealer Inderjeet Yadav and Ajay Hatched Conspiracy, Son Monu Killed
शव मिलने के बाद जांच करती पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करीब डेढ़ घंटे तक तलाश के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए आठ थानों की पुलिस, तीन क्षेत्राधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक की टीम ने रातभर छापा मारा। पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर रविवार सुबह करीब नौ बजे कानपुर के गुजैनी थाना क्षेत्र में गंभीरपुर के पास नहर से गयादीन का शव बरामद किया गया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed