फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एलपीजी सिलिंडर की डिलीवरी के समय वजन चेक करना क्यों जरूरी है? अधिकतर लोग करते हैं ये गलती

Sun, 01 Nov 2026 01:04 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 01 Nov 2026 01:04 PM IST
सार

  • Check LPG Cylinder Weight at Delivery: डिलीवरी के समय एलपीजी सिलिंडर का वजन चेक न करने पर कम गैस मिलने का बड़ा खतरा रहता है।
  • अधिकांश लोग बिना वजन किए ही पूरा भुगतान कर देते हैं, जिसका फायदा अक्सर गलत लोग उठाते हैं।

विज्ञापन
Why Is It Important to Check LPG Cylinder Weight at Delivery? Most People Make This Mistake
एलपीजी सिलिंडर का वजन चेक करें - फोटो : Amar Ujala

Kitchen Gas Cylinder Delivery Rules: रसोई में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी गैस सिलिंडर लगभग हर घर के लिए एक महत्वपूर्ण बुनियादी जरूरत बन चुका है, जिसके बिना घर का खाना पकाना बहुत मुश्किल लगता है। हर महीने लोग समय पर गैस बुक करते हैं और डिलीवरी मैन के आने पर बिना किसी शक के पूरे पैसे चुकाकर सिलिंडर घर के अंदर रख लेते हैं।



मगर क्या आप जानते हैं कि थोड़ी सी लापरवाही के कारण आपके साथ बड़ा धोखा हो सकता है? अक्सर ही डिलीवरी के दौरान सिलिंडर से गैस चोरी होने या उसका वजन कम होने की शिकायतें सामने आती हैं। अगर आप डिलीवरी लेते समय सिलिंडर का वजन चेक नहीं करते हैं, तो आप कम गैस के पूरे पैसे चुका रहे होते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं कि सिलिंडर का वजन चेक करना क्यों जरूरी है।

Trending Videos
Why Is It Important to Check LPG Cylinder Weight at Delivery? Most People Make This Mistake
वजन चेक करना क्यों जरूरी है? - फोटो : Adobe Stock

वजन चेक करना क्यों जरूरी है?

  • सिलिंडर लेते समय उसका वजन चेक करना इसलिए बहुत जरूरी है ताकि आपको यह पक्का हो सके कि गैस एजेंसी या कंपनी ने पूरी गैस भेजी है या नहीं।
  • वजन न जांचने की वजह से कई बार ग्राहकों को कम गैस वाला और ठगा हुआ सिलिंडर मिल जाता है।
Why Is It Important to Check LPG Cylinder Weight at Delivery? Most People Make This Mistake
अधिकतर लोग क्या गलती करते हैं? - फोटो : Adobe Stock

अधिकतर लोग क्या गलती करते हैं?

  • ज्यादातर लोग डिलीवरी मैन के आते ही बिना सोचे-समझे तुरंत पैसे थमा देते हैं और कभी भी तराजु या कांटा मंगवाकर सिलिंडर का वजन नहीं तौलते हैं।
  • यही छोटी सी लापरवाही गैस चोरों और बेईमान लोगों के लिए ठगी करने का सबसे बड़ा मौका बन जाती है।
  • इतना ही नहीं अधिकतर लोग गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट भी नहीं चेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Is It Important to Check LPG Cylinder Weight at Delivery? Most People Make This Mistake
कुल वजन कैसे पता करें? - फोटो : Adobe Stock

कुल वजन कैसे पता करें?

  • हर गैस सिलिंडर पर उसका खाली वजन यानी (टेयर वेट) साफ-साफ प्रिंट होता है।
  • आप उसमें घरेलू गैस का तय वजन यानी 14.2 किलो जोड़कर आप किसी भी कांटे पर कुल सही वजन आसानी से माप सकते हैं और किसी भी धोखाधड़ी से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Why Is It Important to Check LPG Cylinder Weight at Delivery? Most People Make This Mistake
ग्राहक को क्या कदम उठाने चाहिए? - फोटो : Adobe Stock

ग्राहक को क्या कदम उठाने चाहिए?

  • सिलिंडर की डिलीवरी लेते समय हमेशा तराजु या वजन करने वाली डिजिटल मशीन पर सिलिंडर को जरूर रखें।
  • अगर वजन तय मानक से कम निकले, तो तुरंत वह सिलिंडर लेने से मना करें और अपनी गैस एजेंसी में इसकी लिखित शिकायत अवश्य दर्ज कराएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed