Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपने आधार पर बायोमैट्रिक लॉक लगाने के क्या फायदे हैं? जानें किसके लिए जरूरी है ये सुविधा

Thu, 12 Nov 2026 08:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 12 Nov 2026 08:19 PM IST
सार

UIDAI Biometric Locking Feature: आधार बायोमैट्रिक लॉक करने से फिंगरप्रिंट और आंखों के डेटा का कोई गलत इस्तेमाल नहीं कर सकता।
यह सुविधा ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंक खातों में होने वाले फर्जीवाड़े से पूरी तरह बचाती है।
 

विज्ञापन
What Are the Benefits of Locking Biometrics on Aadhaar? Know Who Needs This Feature
आधार बायोमैट्रिक लॉक कैसे करें? - फोटो : AI

Aadhaar Biometric Lock Benefits: आधार कार्ड आज के समय में हमारे देश का सबसे जरूरी पहचान पत्र बन गया है, जिसका इस्तेमाल बैंक खाता खोलने से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और सिम कार्ड खरीदने तक हर जगह किया जाता है। आधार के जरिए हमारी उंगलियों के निशान, आंखों की पुतली और चेहरे की स्कैन जैसी कई संवेदनशील बायोमैट्रिक जानकारियां सुरक्षित रहती हैं। लेकिन डिजिटल दुनिया में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड और डेटा चोरी के मामलों को देखते हुए हर आम नागरिक की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा होने लगा है।



कई बार स्कैमर्स फर्जी तरीके से फिंगरप्रिंट क्लोन करके बैंक खातों में सेंध लगा देते हैं। इस तरह के खतरनाक धोखों से बचने के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई ने एक बेहद शानदार और सुरक्षित सुविधा दी है, जिसे 'बायोमैट्रिक लॉक' कहा जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि इस सुविधा के क्या फायदे हैं और यह किसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

Trending Videos
What Are the Benefits of Locking Biometrics on Aadhaar? Know Who Needs This Feature
बायोमैट्रिक लॉक से सुरक्षा कैसे? - फोटो : Adobe Stock

बायोमैट्रिक लॉक से सुरक्षा कैसे?

  • जब आप अपने आधार कार्ड पर बायोमैट्रिक लॉक एक्टिवेट कर देते हैं, तो कोई भी व्यक्ति आपके फिंगरप्रिंट, आइरिस या फेस ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करके डिजिटल रूप से आपकी पहचान की नकल नहीं कर पाएगा।
  • इससे आपके बैंक खातों और निजी दस्तावेजों में रखी गई सारी गोपनीय संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित रहती है।
  • ये समझना जरूरी है कि बायोमैट्रिक लॉक होने के बाद भी ओटीपी वाले सारे काम आपके चलते रहते हैं।
What Are the Benefits of Locking Biometrics on Aadhaar? Know Who Needs This Feature
यह सुविधा किसके लिए जरूरी? - फोटो : Adobe Stock

यह सुविधा किसके लिए जरूरी?

  • यह सुरक्षा सुविधा देश के हर उस नागरिक के लिए बेहद जरूरी है जो ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते हैं या अपने आधार डेटा की सुरक्षा को लेकर जागरूक रहते हैं।
  • विशेष तौर पर बुजुर्गों और डिजिटल रूप से कम समझ रखने वाले लोगों को इस सुविधा का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए ताकि वे किसी बड़े स्कैम से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
What Are the Benefits of Locking Biometrics on Aadhaar? Know Who Needs This Feature
इसे लॉक कैसे किया जाता? - फोटो : Adobe Stock

इसे लॉक कैसे किया जाता?

  • सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट (https://uidai.gov.in/hi) पर जाएं और 'मॉय आधार' सेक्शन में जाएं।
  • इसके बाद 'बॉयोमेट्रिक लॉक/ अनलॉक' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया गया सिक्योरिटी कोड (कैप्चा) दर्ज करें।
  • इसके बाद 'सेंड ओटीपी' पर क्लिक करें।
  • आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करके लॉगिन करें।
  • निर्देशानुसार आगे बढ़कर 'इनेबल बॉयोमेट्रिक लॉक' पर क्लिक करें। आपका बायोमेट्रिक डेटा लॉक हो जाएगा।
विज्ञापन
What Are the Benefits of Locking Biometrics on Aadhaar? Know Who Needs This Feature
जरूरत पड़ने पर क्या करें? - फोटो : Adobe Stock

जरूरत पड़ने पर क्या करें?

  • जब कभी आपको बैंक में खाता खुलवाने या सिम लेने के लिए अपने फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़े, तो आप आधिकारिक एप के जरिए इसे बहुत आसानी से अनलॉक कर सकते हैं।
  • काम पूरा होने के बाद यह सिस्टम दोबारा स्वतः लॉक हो जाता है, जिससे आपकी सुरक्षा हमेशा बनी रहती है और किसी तरह का जोखिम नहीं रहता।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed